फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   123 people became victims of cyber fraud in seven months, only 39 cases were solved

Panipat News: सात माह में 123 लोग हुए साइबर ठगी के शिकार, 39 केस ही सुलझे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
123 people became victims of cyber fraud in seven months, only 39 cases were solved
पानीपत। जिले में जागरूकता की कमी के कारण साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 123 मामले साइबर ठगी के आ चुके हैं। इनमें लोग 11.20 करोड़ रुपये गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस इनमें से 39 मामलों को सुलझाकर 2.61 करोड़ रुपये ही रिकवर कर पाई है। पुलिस की ओर से साइबर अपराध के विरुद्ध लोगों को जागरूक भी किया जाता है लेकिन कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी हम कई बार साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन लेन-देन बढ़ने के साथ ठगों ने नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। हर रोज किसी न किसी व्यक्ति के साथ ठगी हो रही है। पुलिस रिकॉर्ड पर नजर डाले ताे सात महीने में 123 लोगों के साथ ठगी की है। यानी हर महीने औसतन 17 लोगों के साथ ठगी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो रहा है। तमाम तरह के वित्तीय लेन देन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे-जैसे वित्तीय लेन देन को लेकर मोबाइल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी की घटना भी तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार कर रही जागरूक : साइबर अपराध से बचने के लिए जिला पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध घटित हो जाता है तो उसे बचाने बारे विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी की कमी के कारण लोग ऐसे अपराध का शिकार हो रहे हैं साइबर अपराधी ठगी करने की नियत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं।
पासवर्ड में ये भूल न करें : ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं। अपने नेट बैंकिंग, ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं ताकि हैकर आपके खाते पर अटैक करता है तो वह विफल हो जाए।

डेट ऑफ बर्थ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम इसके अलावा पासवर्ड बनाते समय की बोर्ड पर एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें। अपने बैंक खाते ईमेल तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड बनाए ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed