{"_id":"613d000e8ebc3eb3b44d9034","slug":"12206-people-got-vaccines-at-29-centers-panipat-news-knl828999169","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 केंद्रों पर 12206 लोगों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 केंद्रों पर 12206 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में शनिवार को 29 केंद्रों पर 12206 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगा है। भारी बारिश के बीच लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह देखा गया। इस माह में चौथी माह टीकाकरण का आंकड़ा 10 हजार से अधिक रहा है। इस माह में 91083 लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए थोड़ी और चुनौती बढ़ गई है। पहले विभाग को जिले में 8 लाख 8 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर 9 लाख 26 हजार कर दिया गया है। हर श्रेणी के पात्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिले में अब 1.18 लाख लाभार्थी बढ़े हैं। 18-44 उम्र श्रेणी में 13,945, 45-59 में 90,718 और 60 प्ल्स में 13,435 लाभार्थी बढ़े हैं।
टीकाकरण का आंकडा-
पहली डोज : 5,46,024
दूसरी डोज : 1,61,429
मेल : 4,08,489
फिमेल : 2,98,741
18 से 44 आयु : 4,03,230
45 से 60 आयु : 1,83,200
60 से ऊपर : 1,21,023
संक्रमण का कोई केस नहीं मिला
शनिवार को जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। अभी कोरोना के 4 ही एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज चल रहा है। इसमें एक व्यक्ति होम आइसोलेशन, एक प्राइवेट अस्पताल, एक चंडीगढ़ पीजीआई और एक मरीज का इलाज दूसरे जिले के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब शनिवार को 585 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 31 हजार 104 केस मिल चुके हैं। इसमें से 30 हजार 458 लोगों की रिकवरी हो चुकी हैं तो वहीं कोरोना के कारण जिले के 642 लोगों की जान गई है।
लोगों में उत्साह देखकर अच्छा लगा
शनिवार को जिले में तेज बारिश हुई है। बावजूद इसके लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह रहा, ये देखकर अच्छा लगा। लोगों से अपील है कि वो टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन
डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी कोरोनारोधी टीकाकरण कार्यक्रम