फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   122 electricity thefts caught, fined 48 lakhs

पकड़ीं 122 बिजली चोरियां, 48 लाख का लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
122 electricity thefts caught, fined 48 lakhs
पानीपत। बिजली निगम पानीपत की सभी सब डिवीजनों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह चार बजे एक स्पेशल अभियान चलाया। इसमें 122 जगहों से बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी में संलग्न घरेेलू व कामर्शियल कनेक्शन धारकों पर करीब 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा निगम ने गांव कुटानी, ज्वाहरा और जाटल में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को गलत बिल न मिले इसके लिए मीटर रीडरों को प्रशिक्षण देने का काम भी किया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसई एसएस ढुल ने बताया कि जिले में कई जगहों पर निगम को ज्यादा लाइन लॉस हो रहा था। इसके लिए उन्होंने निगम के सभी सब डिविजनों को संबंधित एरिया में जाकर बिजली चोरी पकड़ने के निर्देश दिए। इस पर सभी सब डिविजनों के एसडीओ रैंक के अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमें बनाई और बिजली चोरी की एक स्पेशल ड्राइव चलाई। ये ड्राइव सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चलाई गई। इसमें 122 बिजली चोरियां पकड़ी गई। जिन पर चल रहे लोड के अनुसार करीब 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निर्धारित समय पर जुर्माना न देने पर उन्हें निगम की तरफ से रिकवरी नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम ने जिले के तीन गांव में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी। इनमें ज्यादातर समस्याएं गलत बिजली बिल से संबंधित रही। इनमें से अधिकतर का समाधान मौके पर कर दिया गया। इसके अलावा गलत बिलों की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए मीटर रीडरों को एक विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनको स्मार्ट मीटरों से रीडिंग लेने और उसे अपडेट करवाने की कार्यप्रणाली सिखाई गई, ताकि इनकी वजह से उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल ही न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा में 17 बिजली चोरी के आरोपियों पर छह लाख जुर्माना
समालखा। बिजली निगम के समालखा सब डिविजन की टीम ने रविवार रात को कस्बे में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 17 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। चोरी करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ता हैं। ये सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर निगम को लाखों का चूना लगा रहे थे। निगम ने लोड के हिसाब से आरोपियों पर करीब छह लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि बिजली चोरी करने नहीं दी जाएगी। मीटर के साथ छेड़छाड़ कर चोरी करने वालों पर भी निगम की पैनी नजर है। अधिकतर उपभोक्ता केबल में कट लगाकर चोरी कर रहे हैं। कटी हुई जगहों से केबल को सील लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed