फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एडीजीपी नवदीप विर्क ने डीएसपी नरेश अहलावत से तीन थानों का कार्यभार वापस लिया

एडीजीपी नवदीप विर्क ने डीएसपी नरेश अहलावत से तीन थानों का कार्यभार वापस लिया

Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
एडीजीपी नवदीप विर्क ने डीएसपी नरेश अहलावत से तीन थानों का कार्यभार वापस लिया

विज्ञापन
एडीजीपी ने डीएसपी नरेश से तीन थानों का कार्यभार वापस लिया
महिला संबंधी केस में आरोपित पक्ष की मदद कर रहे थे डीएसपी समालखा
डीजीपी से डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच और तबादले की सिफारिश की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा पुलिस की करनाल रेंज के सहायक पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने समालखा के डीएसपी नरेश अहलावत से थाना समालखा, बापौली, सनौली के थानों का प्रभार वापस लेते हुए हरियाणा पुलिस के महानिदेशक को डीएसपी नरेश अहलावत के खिलाफ विभागीय जांच कराने और उनका तबादला पानीपत से अन्य जिला में करने की भी सिफारिश मंगलवार को लिखित रूप से की है। डीएसपी नरेश अहलावत पर महिला के साथ छेड़खानी केस में आरोपित पक्ष की मदद करने का आरोप है। वहीं पीड़ित पक्ष ने डीएसपी नरेश अहलावत के रवैये की शिकायत एडीजीपी नवदीप विर्क से की थी। पानीपत के गांव हथवाला निवासी एक व्यक्ति ने 26 अगस्त को थाना समालखा में केस संख्या-543 दर्ज करवाया। आरोपित पर इस केस में आईपीसी की धारा 323, 354, 506, 509, 34, 8-पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता ने करनाल रेंज के सहायक पुलिस महानिदेशक नवादीप सिंह विर्क को शिकायत दी कि डीएसपी समालखा क्षेत्र नरेश अहलावत केस की निष्पक्ष जांच नहीं होने दे रहे है, डीएसपी अहलावत द्वारा आरोपित पक्ष की मदद करने, उनको गिरफ्तार नहीं होने देने के आरोप लगाए। इधर, एडीजीपी करनाल रेंज नवदीप विर्क ने डीएसपी नरेश अहलावत के खिलाफ मिली शिकायत को गंभीरता से लिया और गुप्त रूप से इस मामले की जांच करवाई। जांच में डीएसपी नरेश पर लगे आरोप काफी हद तक साबित हुए। गौरतलब है कि गांव हथवाला निवासी व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने, सरे राह उसका रास्ता रोक कर अभ्रदता करने, विरोध करने पर मारपीट करने व हत्या की धमकी देने का मामला था। इधर, डीएसपी नरेश अहलावत ने इस केस को गंभीरता से नहीं लिया और कथित रूप से आरोपित पक्ष का बचाव किया। शिकायतकर्ता को जांच के नाम पर परेशान किया गया। जबकि यह केस 17 दिन पहले दर्ज किया गया था। एडीजीपी विर्क ने डीएसपी समालखा क्षेत्र नरेश अहलावत को कार्य मुक्त करते हुए उनसे थाना समालखा, बापौली व सनौली का चार्ज ले लिया और समालखा थाने में दर्ज केस संख्या-543 के आरोपितों पर सख्त कार्यवाही के आदेश पानीपत जिला पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह को करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed