{"_id":"5b88232a42c792401c54d324","slug":"121535648554-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई सेल्समैन से हथियार के बल पर लूटे 1 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई सेल्समैन से हथियार के बल पर लूटे 1 लाख
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 32 व 33
सेल्समैन से हथियार के बल पर 1.84 लाख की नकदी, अंगूठी व चेन की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। काबड़ी से सौंधापुर खेतों के रास्ते पर गाड़ी में सवार दवाई सेल्समैन को रोक कर दो बाइक सवार चार आरोपितों ने हथियार के बल पर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल गई। वहां से कुछ एवीडेंस लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव करसंधु सफीदों निवासी दवाई सेल्समैन संदीप सैनी पुत्र सूरजभान सैनी ने बताया कि वो दवाई हॉल सेल का काम करता है। वीरवार शाम को वह काबड़ी रोड स्थित वंशिका मेडिकोस से दवाइयों की कीमत लेकर काबड़ी से सौंदापुर खेत के रास्ते जा रहा था। उसकी गाड़ी में सेल्समैन अनिल कुमार भी साथ था। रास्ते में एक ट्राला को साइड देने के लिए वो रुक गए। जब ट्राला वहां से निकल गया, उसी दौरान पीछे से दो बाइक पर सवार 4 बदमाश वहां आ गए। दोनों ही बाइक पर नंबर नहीं लिखा था। उन्होंने गाड़ी को बाई ओर से खोला व सेल्समैन अनिल के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपितों ने संदीप के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। उक्त आरोपितों में से एक आरोपी रॉड से उन पर वार करने लगा, जिसने कहा कि उनके पास जो भी है सब देदे। जिसके बाद दोनों पीड़ितों ने उनका डटकर सामना किया। इसी बीच उन्होंने गाड़ी की चाबी निकाल कर खेतों के बीच में फेंक दी। साथ ही उसके हाथ से सोने की 3 अंगूठियां, गले से सोने की चेन, व 1 लाख 84 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आरोपितों ने सेल्समैन के सिर पर शराब की खाली बोतल से वार करते हुए कहा कि हम सिखाएंगे की पेमेंट कैसे रोकते हैं। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी। साथ ही एक डिस्ट्रीब्यूटर पर वारदात को अंजाम दिलवाने का शक भी जताया है।