फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मां के साथ मिली अनाथालय से गायब हुई छह साल की बच्ची

मां के साथ मिली अनाथालय से गायब हुई छह साल की बच्ची

Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
मां के साथ मिली अनाथालय से गायब हुई छह साल की बच्ची
मां के साथ मिली अनाथालय से गायब हुई छह साल की बच्ची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल। जाटल रोड गांव शौंधापुर स्थित बाल अनाथालय से चार दिन पहले गायब हुई छह वर्षीय बच्ची संजय चौक पुल के नीचे अपनी मां सरिता के साथ मिली। बाल अनाथालय की काउंसलर बच्ची को पहचानते हुए उसे लेने गई तो लोगों ने काउंसलर को बच्चा चोर समझ पकड़ लिया। लोगों ने उसके साथ हाथापाई की। सूचना पर बाल अनाथालय संचालक अमरजीत नरवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को पहचानते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में धारा 164 के बयान दर्ज करवाकर बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। इस सबके चलते संजय चौक पर काफी देर तक हंगामा मचा रहा।
जीआरपी पुलिस ने छह साल की पूजा को 14 जून को बाल अनाथालय में छोड़ा था। वह 19 जून की सुबह करीब 8 बजे गायब हो गई। इसकी शिकायत असंध नहर नाका चौकी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बाल अनाथालय की काउंसलर सुनीता देवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन से पैदल जा रही थी। उसे पूजा खेलती हुई दिखाई दी। उसने पूजा को पकड़ लिया। आस-पास के लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की मां सरिता ने बताया कि वह मूल गांव गोयला देवा फूलवाड़ी, बिहार की रहने वाली है। उसके पांच बच्चे अर्जुन, पूजा, कर्ण, सूरज व कृष्ण हैं। उसके पति हरि यादव संजय चौक पुल के नीचे छल्ली बुनने का काम करते है। वो लोग बिहार जाने वाले थे। स्टेशन पर अचानक बच्ची खो गई, उन्हें पता ही नहीं चला। बाल अनाथालय संचालक अमरजीत नरवाल ने बताया कि बच्ची उनकी टीम की मेहनत से मिल पाई है।

एक साल पहले गायब लड़की पंचकूला से मिली
अमरजीत नरवाल ने बताया कि 28 जून 2016 को बाल अनाथालय की दीवार फांदकर दो लड़कियां फरार हो गई थी। उनमें एक लड़की पंचकूला में मिली है। जो सेक्टर-12 स्थित मदर टेरेसा आश्रम में है। बाल कल्याण समिति को मामले की जानकारी दे दी गई थी।


जाटल रोड गांव शौंधापुर स्थित बाल अनाथालय से गायब हुई छह साल की पूजा को बाल अनाथालय की काउंसलर ने शुक्रवार सुबह जाटल रोड पुल के नीचे अपनी मां के साथ देखा। बच्ची को सिविल अस्पताल मेें मेडिकल के लिए लाया गया है। बच्ची की मां के बयान दर्ज कर मुकदमा खारिज कर दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार, प्रभारी, असंध नहर नाका चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed