फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 more new dengue patients found in the city, nine cases from villages

शहर में डेंगू के 12 और नए मरीज मिले, नौ केस गांवों के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
12 more new dengue patients found in the city, nine cases from villages
पानीपत। शहर में डेंगू का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि शहर में 50 निजी अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट की संख्या प्रतिदिन 700 पार हो चुकी है। मंगलवार को भी शहर में डेंगू के नए 12 केस मिले हैं। छह रोगियों की रिपोर्ट खानपुर मेडिकल कॉलेज से मिली है। इन मरीजों का वहीं पर इलाज चल रहा है। मंगलवार को मिले 12 मरीजों में से नौ मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।
विज्ञापन

गांव सिवाह से अब तक डेंगू के सात केस मिल चुके हैं। मंगलवार को गांव सिवाह से दो केस, गांव बिजावा से दो केस, गांव कुराना से एक, गांव जौरासी से एक, गांव भाऊपुर से एक, विद्यानंद कॉलोनी से एक, बुआना लाखू, इसराना व शहर की अन्य कॉलोनियों से दो नए केस आए हैं। सिविल अस्पताल में अब तक 1400 सैंपल की जांच चुकी है। इनमें से 60 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मंगलवार को मिले सभी रोगी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 91 हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को 188 सैंपल की जांच हुई थी। इनमें से हर 26 वीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को ट्रेस कर रहा है। वहां पर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जाएगी। आस-पास के 60 मकानों की जांच होगी। उस क्षेत्र में जो वायरल से पीड़ित हैं उनकी स्लाइड तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में अब वायरल के रोगियों की ओपीडी 300 के पार हो चुकी है। डेंगू के खौफ से अब वायरल के रोगी भी एलाइजा टेस्ट करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल में अब हर रोज 45-50 एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। वायरल के रोगियों में बच्चों की संख्या अधिक है। डॉ. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव से वायरल के रोगी बढ़े हैं। वायरल का मतलब डेंगू नहीं होता ये लोगों को समझने की जरूरत है। इस मौसम में अपना व बच्चों का ख्याल रखे और ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed