फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 case of found dengue in panipat

डेंगू के 12 केस और मिले, हर आठ सैंपल में मिला एक पॉजिटिव, बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
12 case of found dengue in panipat
जिले में शुक्रवार को डेंगू के 12 नए केस मिले हैं। शुक्रवार को 94 सैंपल की जांच हुई थी। इनमें हर आठवां सैंपल पॉजिटिव मिला है। सभी रोगी निजी अस्पतालों में दाखिल है। अक्तूबर में डेंगू के 110 केस और नवंबर में 70 केस मिल चुके हैं। इसके साथ जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 180 हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने के बाद से डेंगू का प्रकोप कम होने की संभावना है। तब तक हमें सचेत रहने की अधिक आवश्यकता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वो डेंगू से घबराए नहीं बल्कि सचेत रहें।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल भापरा गांव के युवक, करनाल में दाखिल पानीपत के एक युवक की रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा भापरा गांव, शांति कॉलोनी, आसन गांव, संजय कॉलोनी, गांव नौल्था, सेक्टर 12, मॉडल टाउन, गन्नौर, ताजपुर घरौंडा व सफीदों के रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। डेंगू का अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों हैं। आए दिन गांवों में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को ट्रेस कर रहा है। जहां मरीज मिलेंगे, उसके आसपास के 60 मकानों की जांच होगी। उस क्षेत्र में जो वायरल से पीड़ित हैं, उनकी स्लाइड तैयार होगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भी अब वायरल के रोगियों की ओपीडी 300 के पार हो चुकी है। डेंगू के खौफ से अब वायरल के रोगी भी एलाइजा टेस्ट करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल में अब हर रोज 45-50 एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। वायरल के रोगियों में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के केस की संख्या
2016- 12
2017- 469
2018- 133
2019- 04
2020- 272
2021- 180 ( 12 नवंबर तक)
वर्जन
घरों में बर्तनों में पानी एकत्रित न होने दें। फ्रिज की ट्रे रोज साफ करें। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मरीज की रिपोर्ट उनके पास भेजें। जो भी मरीज वहां दाखिल हो रहा है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास होनी चाहिए। डेंगू से डरने की बजाए जागरूकता जरूरी है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed