फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कांग्रेस भ्रष्टाचार देती है, चौटाला परिवार लूटता और पीटता है : अमित शाह

कांग्रेस भ्रष्टाचार देती है, चौटाला परिवार लूटता और पीटता है : अमित शाह

Sun, 05 May 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस भ्रष्टाचार देती है, चौटाला परिवार लूटता और पीटता है : अमित शाह
पानीपत। विजय संकल्प रैली में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और इनेलो पर तेज प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आती है तो जनता को भ्रष्टाचार देती है, जबकि इनेलो सरकार में चौटाला परिवार लोगों को पीटता और लूटता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में युवा वर्ग में निराशा के भाव थे, जनता हताश थी और महिलाएं परेशान थी। भाजपा की सरकार आने के बाद वंशवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले हर व्यक्ति को किनारे किया गया। सबका साथ मिलने से ही सबका विकास संभव हुआ। रैली में उन्होंने दावा कि हरियाणा में भाजपा सभी 10 लोकसभा जीतेगी और प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बिना खर्ची और पर्ची के 62 हजार युवाओं को नौकरी दी है।
विज्ञापन

मोदी-मोदी नारा नहीं, जनता का आशीर्वाद है : नई अनाज मंडी में रैली के दौरान लोगों ने जोश में मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी-मोदी सिर्फ नारा नहीं, बल्कि देश की 125 करोड़ जनता का आशीर्वाद है।
विज्ञापन

हरियाणा की धरती पर भ्रष्टाचार और पर्ची-खर्ची की जगह नहीं : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सड़ी-गली व्यवस्था बनाई, जिसे बदलने में काफी समय लग गया। प्रदेश में खर्ची और पर्ची की प्रथा को खत्म करते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा कुठाराघात किया है। हरियाणा में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान किया है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। बेरोजगार युवाओं को 100 घंटे का काम दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता के अंदर से निराशा का भाव खत्म कर शिक्षा को बढ़ावा दिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को धरातल पर लाया गया। रैली में अमित शाह का भाषण 40 मिनट तक चला। इसमें उन्होंने 46 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 21 बार कश्मीर में आतंकवाद और नौ बार पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने एयर स्ट्राइक को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed