फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सांस की बीमारी से पीड़ित नवजातों को किया खानपुर रेफर, एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन सुविधा, नवजातों की हालत हुई गंभीर

सांस की बीमारी से पीड़ित नवजातों को किया खानपुर रेफर, एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन सुविधा, नवजातों की हालत हुई गंभीर

Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सांस की बीमारी से पीड़ित नवजातों को किया खानपुर रेफर, एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन सुविधा, नवजातों की हालत हुई गंभीर
सांस की बीमारी से पीड़ित नवजात को किया रेफर, एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन
विज्ञापन

परिजन करीब आधे घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे, शिकायत को तो दी गई सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल अस्पताल में एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा न होने के कारण दो नवजात की जान पर बन गई। दोनों नवजात को सांस की बीमारी के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने के कारण दोनों को लेकर परिजन करीब आधे घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। इसके कुछ देर बाद ऑक्सीजन न होने की शिकायत परिजनों ने एसएनसीयू वार्ड में जाकर डॉक्टरों से की। डॉक्टरों ने वार्ड से फोन पर एंबुलेंस कक्ष में बातचीत की और परिजनों की समस्या के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा नवजात को दी गई।
नांगलखेड़ी निवासी अमजद ने बताया कि दो दिन पहले उसकी यहां पर दूसरी बेटी ने जन्म लिया था। जो जन्म लेने के बाद रोई नहीं थी। इसे डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता लगा कि बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके बाद वे अपने बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल में शुक्रवार को आए थे। लेकिन शनिवार तक बच्ची के स्वास्थ्य में कोई इम्प्रूवमेंट नहीं हो रही थी। जिस कारण डॉक्टर ने बच्ची को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन एंबुलेंस लेने के बाद पता लगा उसमें ऑक्सीजन ही नहीं और ना ही कोई डॉक्टर जो खानपुर तक उन्हें छोड़कर आ सके। शिकायत करने के बाद एंबुलेंस में ऑक्सीजन के सिलेंडर रखे गए।
विज्ञापन


10 में से दो ही एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लेंस
स्वास्थ्य विभाग के पास 14 एंबुलेंस है। इनमें से चार एंबुलेंस कंडम हो चुकी है। 10 में से मात्र दो एंबुलेंस में ही अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। बाकी एंबुलेंस की हालत काफी खराब है। इसलिए अधिकतर मरीज रोहतक व खानपुर मेडिकल कॉलेज निजी एंबुलेंस से जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो एंबुलेंस ही आधुनिक सुविधाओं से लैस है। एंबुलेंस की काफी कमी है। धीरे धीरे आधुनिक सुविधाओं को एंबुलेंस में देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. आलोक जैन, एमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed