फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बसपा के साथ ठगी कर रही है इनेलो, इनेलो की नीयत में खोट: हुड्डा

बसपा के साथ ठगी कर रही है इनेलो, इनेलो की नीयत में खोट: हुड्डा

Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बसपा के साथ ठगी कर रही है इनेलो, इनेलो की नीयत में खोट: हुड्डा
फोटो 3, 4 व 31 32
विज्ञापन


इनेेलो-बसपा का गठबंधन महज दिखावा : हुड्डा
-एन्हांसमेंट के खिलाफ धरने पर बैठे सेक्टरवासियों को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो का बसपा के साथ गठबंधन महज दिखावा है। इनेलो का असली गठबंधन तो भाजपा के साथ है। इनेलो तो बसपा के साथ राजनीतिक ठगी कर रही है। इनेलो की नीयत में खोट है। इनेलो अपना अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला के बयान पर तंज कसा कि वह कहते हैं कि वे पैरोल पर हैं, इासलिए सरकार का तो विरोध नहीं करेंगे, पर भूपेंद्र हुडा की खिलाफत जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि आखिर पैरोल की किस शर्त में ऐसा लिखा हुआ है कि विपक्षी दलों की बुराई करो और सत्ता की प्रशंसा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सोमवार को जनक्रांति रथयात्रा के दूसरे दिन पानीपत ग्रामीण हलके के गांव बुडशाम, सिवाह, रिसालू, उग्राखेड़ी, राजा खेड़ी, बबैल, बराना और काबड़ी गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दरअसल यह इनेलो और भाजपा की नूरा कुश्ती है। सही मायने में तो इनेलो का भाजपा के साथ गठबंधन है और इनेलो, बसपा के साथ राजनीतिक ठगी कर रही है। उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो की गिरफ्तारियों पर भी चुटकी ली और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि लोगों के बजाय लिस्ट की गिरफ्तारी होती है और लिस्ट के हिसाब से ही रिहाई।
विज्ञापन

उन्होंने पानीपत के शुगर मिल को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि उनकी सरकार के समय में गन्ना किसानों की समस्या को देखते हुए डाहर गांव में नया मिल लगाने का काम शुरू कर दिया गया था। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने वहां पत्थर तो लगा दियाए पर चार साल में एक ईंट नहीं लग सकी। यही वजह है कि पानीपत इलाके का गन्ना किसान आज भी दुर्दशा का शिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते चार साल में भाजपा सरकार ने हर वर्ग से केवल हक छीनने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शहरी हलके में कुटानी चौक पर सभा को भी संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि वह तो पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही केवल ठगी की हैं। पहले लोगों को सपने दिखा कर उनके वोट को ठगा और सत्ता मिलने के बाद उनके हकों से ठगी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान की फसल का दाम दोगुना करने का वादा किया था। लेकिन किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया और किसान हड़ताल पर मजबूर हो गए।


एन्हासमेंट को लेकर धरना दे रहे नागरिकों का समर्थन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सेक्टर 18 स्थित हुडा कार्यालय परिसर मे एन्हांसमेंट के विरोध में धरना दे रहे नागरिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां नागरिकों को समर्थन देते हुए ऐलान किया कि अगर मौजूदा सरकार ने अपनी नीति में सुधार करते हुए लोगों को राहत नहीं दी तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर वे नियम के अनुसार एन्हांसमेंट तय कराएंगे। इसमें भी 50 फीसदी हिस्सा सरकार वहन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पानीपत ग्रामीण हलके की कालोनियों की अनदे ाी की। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के नाम पर व्यापारी की कमर तोडने का काम किया है। जनसभाओं को कांग्रेसी विधायकों कुलदीप शर्मा, रघुबीर कादियान, आंनद दांगी, गीता भुक्कल, जगबीर मलिक, जयतीर्थ दहिया, संजीव मलिक आदि ने संबोधित किया। जबकि मंच का संचालक प्रो.वीरेंद्र सिंह ने किया। दूसरी ओर, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र अहलावत, सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed