फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गोदाम में काम कर रही महिला पर गिरी दो क्विंटल की भारी गांठ, मौत

गोदाम में काम कर रही महिला पर गिरी दो क्विंटल की भारी गांठ, मौत

Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोदाम में काम कर रही महिला पर गिरी दो क्विंटल की भारी गांठ, मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुटानी रोड स्थित दलबीर कॉलोनी में कपड़ा वेस्टेज के गोदाम में काम कर रही महिला कर्मचारी के उपर 2 क्विंटल वजन का बंडल गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों व गोदाम मालिक ने महिला को सामान्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची व परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
डाबर कॉलोनी निवासी रूपदेवी (55) पत्नी नन्हेलाल पिछले चार माह से कुटानी रोड स्थित दलबीर कॉलोनी में एक कपड़ा वेस्टेज के गोदाम में कटाई का काम करती थी। सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे वो कपड़ों की तय लगी हुई 7 बंडल के सबसे नीचे वाले बंडल में से कटाई के लिए कपड़ा निकाल रही थी। इससे ऊपर का बंडल सरक कर उसके ऊपर गिर गई। 2 क्विंटल बंडल के नीचे दबा देख पास में ही काम रही महिलाओं ने उसे तुरंत निकाला। गोदाम मालिक सुरजीत घायल महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दी। इसके बाद मालिक उसे सामान्य अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयानों पर महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

साथी महिलाओं ने नीचे के बंडल से कपड़े निकालने को किया मना
पास में ही काम रही राकेश कॉलोनी निवासी योगिता और दलबीर कॉलोनी निवासी लीलावती ने रुपदेवी को सबसे नीचे के बंडल से कपड़ा निकालने के लिए मना किया था। उनके मुताबिक बंडल सही जगह नहीं रखा हुआ था। किसी भी समय वो गिर सकता था, लेकिन रुपदेवी ने उनकी नहीं मानी और बंडल ऊपर से सरक कर उसके ऊपर गिर गया इसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से रह रहे थे पानीपत
मूलरूप से हेटा गांव जिला रामपुर उत्तरप्रदेश की रूपदेवी पिछले 15 सालों से अपने परिवार के साथ पानीपत की डाबर कॉलोनी में रह रहे थे। उसका 60 वर्षीय पति नन्हेलाल बीमारी से ग्रस्त है। उसके चार बेटे व दो बेटियां है। दोनों बड़ी लड़कियां शादीशुदा है। जबकि चारों लड़के अविवाहित है।

गोदाम मेें काम कर रही महिला पर गिरा कपड़े का दो क्विंटल का भारी बंडल, मौत
फोटो संख्या - 7 व 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed