फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   राहुल गांधी का गैर हिंदू रजिस्टर में नाम दर्जन करना साजिश : डॉ. तंवर

राहुल गांधी का गैर हिंदू रजिस्टर में नाम दर्जन करना साजिश : डॉ. तंवर

Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी का गैर हिंदू रजिस्टर में नाम दर्जन करना साजिश : डॉ. तंवर
राहुल गांधी का गैर हिंदू रजिस्टर में नाम दर्जन करना साजिश : डॉ. तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन के वक्त राहुल गांधी का नाम गैर हिंदू रजिस्टर में नाम दर्ज करने को राजनीतिक साजिश करार दिया है। कहा कि, यह घटना भाजपा नेताओं के इशारे पर हुई है। वे वीरवार को पानीपत में हलवाई हट्टा स्थित एक दुकान पर मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि, भाजपा को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए वे इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन प्रदेश और देश की जनता भाजपा को समझ गई है। राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस और 2019 में देश की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गीता जयंती के आयोजन के नाम पर घपला कर रही है। हर जिले में जांच करने पर घोटाला सामने आएगा। कांग्रेस जनता के सामने घोटाले को लेकर आएगी। यशपाल मलिक और सांसद राजकुमार सैनी की रैली में केंद्रीय मंत्रियों का आना सरकार की दोहरी राजनीति का एक बड़ा उदाहरण है।
मतभेद हो सकते हैं, पर हम सब एक
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं बल्कि मतभेद हैं। समय आने पर पार्टी के सब नेता एक दिखाई देंगे। डॉ. अशोक तंवर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनको कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पूरा समर्थन है और वे उनकी उम्मीदों पर खरा भी उतर रहे हैं। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर रहेंगे। इस दरम्यान पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि पानीपत शुगर मिल का निर्माण कार्य शुरू न होना भी सरकार की एक सोची समझी साजिश है। वहीं पुराने मिल की मेंटेनेंस पर भी करोड़ों रुपये खर्च करना चिंता का विषय है, जबकि मुख्यमंत्री ने करनाल शुगर मिल की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी कर दिया और पानीपत शुगर मिल के बजट की मांग पर वापस भेज दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कमल दीवान, प्रदेश सचिव मनोज बेगमपुर, रणबीर देशवाल, बंटी खोतपुरा, राजेश सरोहा, सन्नी कादियान, धर्मबीर, पवन शर्मा व मुकेश राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुकानदारों का हालचाल जाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने इसके बाद हलवाई हट्टा स्थित दुकानदारों का हालचाल जाना और व्यापार की जानकारी ली। कई दुकानदारों ने नोटबंदी व जीएसटी के बाद व्यापार ठप होना बताया। हुक्का दुकान के संचालक सुभाष ने डॉ. अशोक तंवर को हुक्का भेंट किया। डॉ. अशोक तंवर ने उनको इसका दाम देना चाहा, लेकिन दुकानदार ने इसको अपनी तरफ से निशानी देना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed