फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - मैराथन दौड़ आज

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - मैराथन दौड़ आज

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - मैराथन दौड़ आज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : मैराथन दौड़ आज
विज्ञापन

-आर्य कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय समारोह में शांति पाठ से होगा योग दिवस का शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आर्य कॉलेज के परिसर में आयोजित किया जाएगा। योग समारोह का शुभारंभ शांति पाठ के साथ होगा। जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन सोमवार को आर्य कॉलेज के परिसर में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि नगराधीश एवं जिला स्तरीय योग दिवस समारोह के नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल रहे। नगराधीश दीप अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की विश्व को एक अमूल्य भेंट है और विश्व के 177 देश 21 जून को योग दिवस मनाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभीमान ट्रस्ट के करनाल मंडल प्रभारी जसमेर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि भारत स्वाभीमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शीशपाल, रघबीर सैनी, अशोक अरोड़ा, रामपाल शर्मा, विनोद अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप, डीईईओ धर्मबीर कादियान, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल, प्राचार्य पवन आर्य व डॉ. संजय विशिष्ठ रहे।
विज्ञापन

आज होगी मैराथन दौड़
सीटीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 20 जून को प्रात 6:30 बजे लघु सचिवालय परिसर से मैराथन दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय परिसर में आकर संपन्न होगी। इस अवसर पर मनोज जैन, स्मृति, पूजा भाटिया, आरडी गुप्ता, डॉ. राजबीर, डॉ. अंजु फोगाट, डॉ. रमेश नागवान, डॉ. नीरू व डॉ. जगबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व योग दिवस पर परिवहन मंत्री होंगे मुख्यातिथि
पानीपत। विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन आर्य कॉलेज में किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार होंगे। यह जानकारी नगराधीश संदीप अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि समालखा में 21 जून को उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह के मुख्यातिथि समालखा विधायक रविंद्र मछरौली होंगे और समारोह की अध्यक्षता एसडीएम गौरव कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed