फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्पॉट बिलिंग मशीन से हजारों के बिल आ रहे लाखों में, उपभोक्ता परेशान

स्पॉट बिलिंग मशीन से हजारों के बिल आ रहे लाखों में, उपभोक्ता परेशान

Sun, 19 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्पॉट बिलिंग मशीन से हजारों के बिल आ रहे लाखों में, उपभोक्ता परेशान
पानीपत। लाखों रुपये बिजली का बिल आने पर आजाद नगर के लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिजली निगम ने उनका डाटा अपडेट नहीं किया है। इस कारण अब तक लाखों रुपये बिल आ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम का डेटा अपडेट करने का ठेका एचसीएल कंपनी को दिया गया है। लेकिन पूरा डेटा अभी तक अपडेट नहीं हो पाया है। वहीं पानीपत शहर में बिजली उपभोक्ताओं को मौके पर जाकर स्पॉट बिलिंग मशीन द्वारा बिल देने की जिम्मेदारी बीसीआईटीएच को दी हुई है। लेकिन निगम का डेटा अपडेट नहीं होने से स्पॉट बिलिंग मशीन द्वारा जिन उपभोक्ताओं के बिल पहले 1-2 हजार तक हर दो माह में आते थे वे बिल अब लाखों में आ रहे हैं। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिल ठीक करवाने के लिए बिजली निगम कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिससे बहुत से बिजली उपभोक्ताओं को अपना काम धंधा छोड़कर अपने बिलों को ठीक करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला शहर के मेन आजाद नगर रोड पर शिव चौक के पास सामने आया है। शिव चौक के पास विकास राय पुत्र बानिक अंतो राय का मकान है। वह मकान में ही एक छोटी सी दुकान में अपना बंगाली क्लीनिक चलाता है। विकास राय ने बताया कि उसके मकान का दो माह का बिल पहले 800 से 900 रुपये के बीच आता था। लेकिन अब की बार स्पॉट बिलिंग मशीन द्वारा उसका बिल 7 लाख 85 हजार रुपये आया है। इतना ज्यादा बिल देखकर वो परेशान हैं। वो इतना बिल भरने में असमर्थ है। वहीं आजाद नगर वासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली निगम के कर्मचारियों की गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। वे अपने बिल ठीक करवाने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर काटने पर मजबूर है। इस अवसर पर विकास राय के अलावा अमित शर्मा, युवा नेता माइकल, कृष्ण, जोगिंद्र, धनपती, सुनील, बबलू, अनिल, शिवम, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed