फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दिल्ली से चंडीगढ़ सुगम यात्रा के लिए जिले की सीमा से लेकर अंत तक पांच फ्लाई ओवर बनने का प्रस्ताव हुआ मंजूर

दिल्ली से चंडीगढ़ सुगम यात्रा के लिए जिले की सीमा से लेकर अंत तक पांच फ्लाई ओवर बनने का प्रस्ताव हुआ मंजूर

Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से चंडीगढ़ सुगम यात्रा के लिए जिले की सीमा से लेकर अंत तक पांच फ्लाई ओवर बनने का प्रस्ताव हुआ मंजूर
हादसे और जाम से बचाने के लिए पांच फ्लाईओवर निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़ सुगम यात्रा के लिए जिले की सीमा से लेकर अंत तक बनाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ जाने वालों को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पानीपत की सीमा से शुरू होने से लेकर सिवाह तक बनने वाले पांच फ्लाईओवर की मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने यह प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इसके बाद इसे एनएचएआई को भेजा गया था।
भवन व सड़क निर्माण विभाग की ओर से एनएचएआई को भेजे गए पत्र में इन कटों की आवश्यकता को दर्शाया गया था। विभाग की ओर से साल भर से एनएचएआई से पत्र व्यवहार किया गया था। इसके साथ ही इसे प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से इसे प्रमुखता से उठाया गया। पानीपत बस अड्डा सिवाह में बनने के कारण इसकी आवश्यकता को बल मिल गया था। समालखा से पहले पानीपत की सीमा शुरू होने पर नेशनल हाईवे पर जितने भी कट थे, उनका सड़क निर्माण के दौरान इग्नोर कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। गलती से अगर कोई फ्लाईओवर पर चढ़ जाता तो उसे सात-आठ किमी का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर बनने से लोगों को कम तय करनी होगी दूरी
जिन स्थानों पर फ्लाईओवर मंजूर हुआ है, अब उनके नीचे से भी वाहनों को मुड़ने की सुविधा होगी। पहले लोगों को कट के चक्कर में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। इन स्थानों पर लोग उल्टी दिशा में चलते हैं। इससे वाहन दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है।


इसे भी जानें...
बाईपास लिंक रोड-बाईपास लिंक रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज बनना है। यह पट्टी कलियाणा के पास है।
हथवाला रोड- यमुना पर एक पुल बनने का प्रस्ताव है। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी हो चुकी है। इस कट से 12 से अधिक गांव के लोगों का निकलना है।
बापरा रोड- बापरा रोड के सामने अनाज मंडी है। अनाज मंडी तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ता है।
मनाना - समालखा से दो किमी पहले मनाना कट है। यहां पर भी लोगों को काफी दूर से आना पड़ता है।
सिवाह छाजपुर रोड- पानीपत का नया बस अड्डा यहां पर बन रहा है। बस अड्डा बन जाने के बाद यहां पर वाहनों का दबाव अधिक होगा।
---------
पानीपत सीमा में आने वाले कट चौक चौराहों पर आवश्यकतानुसार फ्लाईओवर का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया था। इसे एनएचएआई की ओर मंजूरी मिल गई है। एनएचएआई की ओर से इसका निर्माण किया जाएगा।
- सुमेधा कटारिया, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed