फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मैं राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के आह्वान का ऐलान करता हूं...

मैं राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के आह्वान का ऐलान करता हूं...

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मैं राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के आह्वान का ऐलान करता हूं...
फोटो 3 व 4
विज्ञापन


सांसद सैनी ने की नई पार्टी की घोषणा, कहा-दबे-कुचले को हक दिलाना मकसद
लोकतंत्र बचाओ रैली में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव भी पहुंचे, कहा-वह लोकतंत्र बचाने आए हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुरुक्षेत्र लोेकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने रविवार को यहां सेक्टर 13-17 में लोकतंत्र बचाओ रैली कर अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। लगभग छह एकड़ में बने पंडाल में खचाखच भरी भीड़ के सामने उन्होंने कहा कि कि ‘मैं राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के आह्वान का ऐलान करता हूं। मैं राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए नई पार्टी बना रहा हूं’। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राजकुमार सैनी को अपना सुप्रीमो घोषित किया। सैनी को पार्टी बनाने पर समर्थन देने के लिए अभिनेता राजपाल यादव भी पहुंचे। उन्होंने भी राजकुमार सैनी के विचार और संघर्ष की प्रशंसा की। यादव ने कहा कि वह यहां लोकतंत्र बचाने आए हैं।
रैली में डॉ. रामेश्वर नंद को संरक्षक, श्रीपाल सैनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतीश यादव को राष्ट्रीय महासचिव, रामराजी शर्मा को उपाध्यक्ष, मनप्रीत पांचाल को कोषाध्यक्ष और रमेश रावत पायलट को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वाल्मीकि समाज ने राजकुमार सैनी को गदा देकर सम्मानित किया। 101 ब्राह्मणों ने हवन के साथ सैनी को नई पार्टी के लिए आशीर्वाद दिया। इसके बाद सैनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी ने मंच से नई पार्टी की घोषणा की।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों की आवाज उठाई है। उनको राजनीति नहीं, बल्कि गरीब लोगों की सेवा करनी है। आज तक राजनीतिक पार्टियों ने गरीब लोगों का सिर्फ शोषण किया है। 60 साल से कांग्रेस गरीब भगाओ का नारा लगा रही है, जबकि गरीबों को दबाने का काम उन्होंने ही किया है। जो काम कांग्रेस सरकारों ने देश प्रदेश में किए हैं, वही काम अब भाजपा भी कर रही है। गरीब, दलितों के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है। अब वह इन गरीबों के हकों की ही लड़ाई लडे़ंगे। आम लोगों को एमएलए-एमपी बनाएंगे। 2016 में दबंग लोगों ने प्रदेश को फूंक डाला। भाजपा सरकार फिर भी उन लोगों को आरक्षण दिलाने की वकालत कर रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट आरक्षण देने से मना कर चुका है। भाजपा सरकार भी उन लोगों के सामने झुक गई है, लेकिन राजकुमार सैनी किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने मंच से नारा दिया कि जागो उठो और संघर्ष करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed