फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नगर निगम कर्मचारियों ने 10 वें दिन भी जारी रखी हड़ताल, सरकार का फूंका पुतला

नगर निगम कर्मचारियों ने 10 वें दिन भी जारी रखी हड़ताल, सरकार का फूंका पुतला

Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों ने 10 वें दिन भी जारी रखी हड़ताल, सरकार का फूंका पुतला
फोटो 9 व 10
विज्ञापन

----
नगर निगम कर्मचारियों ने 10वें दिन भी जारी रखी हड़ताल, सरकार का फूंका पुतला
कर्मचारियों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नगर निगम के सभी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल शुक्रवार को 10 वें दिन में प्रवेश कर गई। दिनभर नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान सुभाष चंढालिया ने व मंच संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी ने किया।
हड़ताल में फायरमैन, चौकीदार, माली, बेलदार व कार्यालय के कर्मचारी भी भाग ले रहे हैं। वहीं सर्व कर्मचारी संघ, सीटू के साथ मिलकर हड़ताली कर्मचारियों ने जीटी रोड स्थित लालबत्ती चौके पर निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। यहां पर पहुंचे सीटू के कार्यकारी प्रधान सुनील दत्त ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल का मुख्य कारण कर्मचारियों की मांगें हैं। जिन्हें सरकार पूरा नहीं कर रही है। वहीं सर्व कर्मचारी जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ सचिव तेजपाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ भी सभी यूनियनों के साथ हड़ताल में शामिल हो सकता है। रोडवेज के कर्मचारी नेता राजपाल ने भी हड़ताल का समर्थन किया और कहा कि यदि शीघ्र कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। प्रधान सुभाष चंढ़ालिया ने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर 9 मई से हड़ताल शुरू की गई थी जो 11 मई तक चलनी थी, पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगने पर राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर इसे आगे बढ़ा दिया गया तथा अब जब तक सरकार समाधान नहीं करती तथा राज्य कार्यकारिणी का आदेश नहीं आता हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होनें कहा कि जिन कच्चे कर्मचारियों को कार्य करते हुए 10-12 साल हो चुके हैं उन्हें भी पक्का नहीं किया जा रहा है यहां तक की उन्हें वो सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं जो पक्के कर्मचारियों को दी जाती हैं। चढ़ालिया ने कहा कि सरकार यहां तक भी गंभीर नहीं है कि यहां धरने पर बैठे एक फायरमैन की मौत भी हो गई। जिसके लिए सरकार का मुआवजा देना तो दूर उनके घर दु:ख प्रकट करने भी कोई अधिकारी या नेता नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि एनपीएस स्कीम बंद की जाए, पुरानी स्कीम लागू की जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों की सेवा नियमित की जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, दमकल विभाग में में लगे कर्मचारियों की छंटनी बंद करके सेवा नियमित की जाएं, ठेका प्रथा तुरंत बंद की जाए, कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाए जाएं, बेरोजगारी महंगाई पर रोक लगाई जाए, केंद्र के समान सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए, कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए, पंजाब के समान वेतन दिया जाए। इस अवसर पर फायर प्रधान रणवीर नांदन, जसवीर चंढ़ालिया, सचिव चरण सिंह, शाखा सचिव कृष्ण बागड़ी, खजांची संजय चौहान, सलाहकार राजन तथा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया व अपना समर्थन दिया। उक्त नेताओं ने कहा कि सरकार बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करने की बजाए मामले को लटकाना चाहती है। इस अवसर पर जसबीर चिढालिया, चरण सिंह, कृष्ण बागड़ी, महिला प्रधान रीटा रानी, राजेन्द्र, देसराज, मुकेश, ओम प्रकाश, ईश्वर, अनिता, राजपाल, रामपाल कुंडू, सुरेन्द्र मलिक, रामरत्ती, राजबाला, संतोष, लीलावती, सतपाल सिरसवाल व सतबीर सिवाह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed