फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -डीसी ने इस तरह से आवेदन को बताया गलत

-डीसी ने इस तरह से आवेदन को बताया गलत

Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
-डीसी ने इस तरह से आवेदन को बताया गलत
पानीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों से तीन-तीन सौ रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर लेने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के नाम पर कुछ अनाधिकृत वेबसाइट, संस्थाएं और गैर सरकारी संगठन निजी तौर पर नकद प्रोत्साहन के नाम पर आवेदन मांग रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसको गलत ठहराया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत वेबसाइट, संस्था और गैर सरकारी संगठनों बनाकर लोगों की नकद मदद करने के नाम पर लुभाना शुरू कर दिया है और ऐसे लोगों ने उनके खाता और आधार कार्ड की जानकारी मांगने लगे हैं। ये लोग शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से संपर्क साधने में लग गए हैं। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने इस तरफ कड़ा संज्ञान लेते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नकद वितरण का कोई प्रावधान नहीं है और न ही ऐसी कोई स्कीम सरकार की ओर से लागू की गई है। कुछ लोग संस्थाएं बनाकर या ऑनलाइन पोर्टल पर इस योजना के तहत नकद राशि का भरोसा देकर आम जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में किसी ऐसी संस्था या गैर सरकारी संगठनों की जानकारी आएं तो नजदीकी पुलिस थाना या महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed