फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -नौ साल की बच्ची ने रिबन काटकर मेले का किया शुभारंभ

-नौ साल की बच्ची ने रिबन काटकर मेले का किया शुभारंभ

Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
-नौ साल की बच्ची ने रिबन काटकर मेले का किया शुभारंभ
फोटो-32 से 34
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मोदी सरकार के तीन साल- बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्थानीय देवी मंदिर में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का शानदार आगाज हुआ। नौ साल की एक बच्ची से रिबन कटवाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीब 12 फुट ऊंची फोटो के साथ हर किसी ने सेल्फी लेनी चाही। सरकार के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लोगों के सामने रखा।
उपायुक्त डा. चंद्रशेखर खरे मुख्य अतिथि थे। विशिष्ठ अतिथियों में विधायक रोहिता रेवड़ी, महामंत्री संजय भाटिया, अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता, अशोक कटारिया व देवेंद्र दत्ता रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महामंत्री राममेहर मलिक ने सबका स्वागत किया। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐसे अनेक कार्य किए हैं, जिनसे देश-विदेश में भारत के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-मन-गण को ध्यान में रखकर मन की बात के माध्यम से लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। इससे नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता आपसी भाइचारा और सबका साथ-सबका विकास की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन

समारोह की विशिष्ठ अतिथि पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि राष्ट्रहित से बड़ा दूसरा कोई हित नहीं होता। राष्ट्रहित पहले और व्यक्तिगत स्वार्थ बाद में की भावना से प्रेरित होकर जब देश के युवा एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नितियों के अनुसार आचरण करेंगे तो निश्चय ही देश के विकास की गाड़ी के पंहियें और तेज रफतार पकडेंग़े। बीजेपी के महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि नोट बंदी केंद्र सरकार का कड़ा निर्णय था। यही नहीं, नोटबंदी के बाद देश में छुपा काला धन व सफेद धन दोनों प्रकार की मुद्रा बैंकों में जमा हो गई और आज भारत के सभी बैंकों की सेहत बहुत अच्छी है। इस अवसर पर वीरेंद्र तनेजा, शमशेर, सुमित ठकराल, गौरव वालिया, अमृत, संतोष, कृष्णा पंडित, सुल्तान सिंह जागलान, बलवान देशवाल, सोमबीर मलिक, जसमेर ऊंटला, चेयरमैन प्रदीप चौहान, इसराना के चेयरमैन ऋषिपाल, कुसुम शर्मा, मुकेश बाल्मीकि, हरीश मुटनेजा, मोना शर्मा, गीता गाबा, रेनु चौहान, सुनीता रामदेव, सीमा शर्मा, अनीता जेसवाल, प्रवीन बॉबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed