{"_id":"609ecff78ebc3e136b587dd7","slug":"1100-laborers-working-day-and-night-to-prepare-kovid-hospital-hospital-to-be-equipped-with-cctv-cameras-panipat-news-knl699651106","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 मजदूर दिन रात कोविड अस्पताल तैयार करने में जुटे, सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 मजदूर दिन रात कोविड अस्पताल तैयार करने में जुटे, सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा अस्पताल
विज्ञापन
500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल को बनाने में 1100 मजदूर दिन रात लगे हुए हैं। अभी अस्पताल का 20 प्रतिशत काम बाकी है। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इनका कंट्रोल रूम डॉक्टरों के ब्लॉक में बनेगा। रविवार को सीएम मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज इस अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। 17 मई से यहां पर मरीजों की शिफ्टिंग का काम होगा। स्टाफ को लाने ले जाने की जिम्मेदारी रोडवेज को दी गई है। अस्पताल में बिजली, पानी, एसी, टॉयलेट, ऑक्सीजन गैस का काम अभी अधूरा है। शनिवार सुबह तक ऑक्सीजन सप्लाई का काम पूरा हो जाएगा।
कोविड अस्पताल का काम बीएंडआर के एक्सईएन अजित सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। हर रोज काम की स्टे्टस रिपोर्ट डीसी धर्मेंद्र सिंह को दी जा रही है। अस्पताल में 1800 टन क्षमता का एसी प्लांट लगाया जा रहा है। डॉक्टरों के ब्लॉक की फिटिंग हो चुकी है। ब्लॉक-1 में एसी का 10 फीसदी कार्य बाकी है। अस्पताल में एयर लिक्विड प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाइपलाइन डाल दी गई है। यह काम शनिवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल के परिसर में ऑक्सीजन स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है।
मेडिकल का सामान पहुंचाया गया
शुक्रवार दोपहर तक अस्पताल में बेड, वेंटिलेटर, व्हीलचेयर व अन्य सामान पहुंचा दिया गया है। ब्लॉक-1 में करीब 200 बेड लगाए गए हैं। ब्लॉक-1 के लिए वायरिंग हो चुकी है। ब्लॉक-1 और डॉक्टरों के ब्लॉक में बिजली पहुंच चुकी है। ब्लॉक-2 में वायर डालने का काम बाकी है।
विज्ञापन
खाने की व्यवस्था कौन करेगा यह नहीं हुआ फाइनल
कोविड अस्पताल में रोगियों, उनके परिजनों व स्टाफ के लिए खाने की व्यवस्था कैसे होगी यह अब तक फाइनल नहीं किया गया है। इसके लिए कई सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। अस्पताल में रसोई भी बनाई जा रही है।
हर काम के लिए कमेटी बनाई गई है : डॉ. ग्रोवर
अस्पताल का इंचार्ज पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर को बनाया गया है। अस्पताल के लिए परचेज होने वाले हर सामान की अलग कमेटी बनाई गई है। खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी अलग कमेटी के पास है। मास्क, ग्लव्ज, पीपीई किट व अन्य सामान खरीदने के लिए भी अलग कमेटियां बनाई गई है, ताकि सभी कामों में पारदर्शिता रहे।