{"_id":"67c0cf89009b57a8d00f064c","slug":"11-silver-flags-will-be-hoisted-on-shyam-baba-during-the-walking-journey-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132893-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पैदल यात्रा में श्याम बाबा पर चढ़ाएंगे चांदी के 11 झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पैदल यात्रा में श्याम बाबा पर चढ़ाएंगे चांदी के 11 झंडे
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट फाल्गुन महोत्सव के दौरान पैदल यात्रा में चुलकाना स्थित श्रीश्याम बाबा धाम पर चांदी के 11 झंडे चढ़ाएगी। इसके साथ एक बड़ा ध्वज धाम पर फहराया जाएगा। इस बार भी यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह यात्रा दो मार्च को गोहाना रोड के सामने एलिवेटेड हाईवे से शुरू की जाएगी।
वृंदावन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इसको लेकर वीरवार को मॉडल टाउन स्थित एक होटल में बैठक की। ट्रस्ट के प्रधान विकास गोयल और प्रमुख सदस्य हरीश बंसल ने बताया कि चुलकाना धाम के लिए 10 साल पहले 32 लोगों ने पैदल यात्रा शुरू की थी। अब यह यात्रा विशाल रूप ले चुकी है। पानीपत से हर साल फाल्गुन महीने में हजारों लोग बाबा के दर पर पैदल जाते हैं। इस बार वृंदावन ट्रस्ट दो मार्च को यात्रा निकालेगी। इसके लिए पानीपत से चुलकाना तक करीब 16 किलोमीटर के सफर में नौ जगह बड़े भंडारे लगाए जाएंगे। मुख्य भंडारा शिव चौक पर लगाया जाएगा। यहां भक्तों को 56 भोग दिया जाएगा। इस बार यात्रा में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज और पूर्व सांसद संजय भाटिया होंगे। उन्होंने बताया कि श्याम प्रेमियों को वापस आने में कुछ परेशानी होती थी। इस बार इसके लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। इसके लिए दो अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाएंगे। पहला बस अड्डा शिव चौक निकट वृंदावन ट्रस्ट धर्मशाला स्थल और दूसरा बस स्टैंड किवाना मोड़ पर किया जाएगा। ये दो से 11 मार्च तक निरंतर चलेगा। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य हरीश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 11 चांदी के ध्वज बाबा के सिंगार में अर्पित करेंगे। जो निरंतर रूप से शोभित होंगे। सूरजगढ़ के खाटू श्याम के शिखर की तरह चुलकाना धाम के शिखर पर भी बड़ा झंढा सुशोभित किया जाएगा। ट्रस्ट पानीपत द्वारा झंडे का पूजन चुलकाना धाम के संस्थापक नरेश सिंगला और महावीर बंसल करेंगे। इस अवसर पर राकेश बंसल, नवीन गर्ग, पुनीत गर्ग, आशीष गर्ग, राहुल गुप्ता, विशाल गुप्ता, दिनेश गर्ग, बलदेव गांधी, गोरस बंसल और यीशु गोयल उपस्थित रहे।