फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11 coaches arrived from Gujarat to know the sports model of Haryana, saw the passion-josh

हरियाणा का खेल मॉडल जानने गुजरात से पहुंचे 11 कोच, देखा जज्बा-जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
11 coaches arrived from Gujarat to know the sports model of Haryana, saw the passion-josh
पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में सर्वे के दौरान आपस में बातचीत करते हुए गुजरात से पहुंचे 11 सदस - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा के खेल मॉडल को समझने के लिए गुजरात से विभिन्न खेलों के 11 कोच मंगलवार को पानीपत पहुंचे थे। टीम में एथलेटिक्स के चार कोच सहित बाक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती सहित अन्य खेलों के कोच शामिल हैं। उन्होंने स्टेडियम में जाकर अभ्यास के दौरान यहां के खिलाड़ियों का जज्बा और जोश देखा। साथ ही स्थानीय कोच और खिलाड़ियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

गुजरात की टीम मंगलवार सुबह 9:45 बजे पानीपत आ गई थी। यहां पहुंचने के बाद गुजरात की टीम ने शिवाजी स्टेडियम के ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पानीपत के 10 से ज्यादा कोच के साथ बातचीत की। टीम ने बताया कि पानीपत आने का मुख्य उद्देश्य एथलेक्टिस की सुविधाओं के बारे में विशेष तौर पर जानकारी हासिल करना है। उन्होंने ट्रेनिंग के साथ ही डाइट के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि टोक्यो ओलंपिक में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। इसके बाद एथलेटिक्स को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन

गुजरात की टीम ने हरियाणा के कोच से पूछा कि हरियाणा का युवा खेल की ओर इतना रुझान क्यों रखता है। इस पर पानीपत के एथलेटिक्स कोच महिपाल एवं कुश्ती कोच नरेंद्र ने बताया कि हरियाणा की खेल नीति अच्छी है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही इनाम की राशि भी सबसे अधिक है। इससे खिलाड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी और कुश्ती खिलाड़ी देने वाले गांव भी पहुंची टीम
कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले गांव बुड़शाम और अहर का भी गुजरात की टीम ने सर्वे किया। गांव बुढ़शाम में खिलाड़ियों के अभ्यास के समय टीम को ले जाया गया, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा। इससे पहले सुबह शिवाजी स्टेडियम का सर्वे करने के बाद गुजरात की टीम को शाम चार बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम का दौरा कराया गया। साथ ही कुश्ती के बारे में जानने को पट्टीकल्याणा, इसराना भी गए।
बोली गुजरात की टीम --
पदक विजेता खिलाड़ियों के बारे में जानने के साथ ही एथलेक्टिस में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक को लेकर भी हरियाणा में सर्वे कर रहे हैं। हमारी टीम में चार एथलेटिक्स कोच हैं, जो विशेष तौर पर एथलीट नीरज चोपड़ा जैसी प्रतिभाओं को जानने के लिए आए हैं।
- चिन्मय शुक्ला, वॉलीबॉल कोच, गुजरात टीम
- अधिक जानकारी जुटाने के लिए टीम को दो भागों में बांटा
दो टीम बनाकर अलग-अलग गांव में खेल का सर्वे किया गया है, जिससे अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा सके। सुबह एक टीम के साथ काम किया, लेकिन शाम को ज्यादा गांव में जाने के लिए दो टीम बनाईं, जिन्होंने अलग-अलग गांव में जाकर दौरा किया। यहां से जुटाई जानकारी को गुजरात में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

- समीर पांचाल, हेड ऑफ डेलिगेशन, गुजरात टीम
गुजरात की टीम को पानीपत में खेल सुविधाओं के बारे में बताया गया। कोच से मुलाकात कराई गई। खिलाड़ियों को अभ्यास करते दिखाया गया।
- राज यादव, जिला खेल एंव युवा अधिकारी, पानीपत
- खेल सुविधाओं में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे : उपायुक्त
जिले में किसी भी खिलाड़ी के अभ्यास एवं उपकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिले के खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वह भी नीरज चोपड़ा की तरह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर आएंगे।
- सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed