फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वकील का अपहरण कर की लूटपाट, वकील की जानकार महिला व उसके बच्चों को भी पीटा

वकील का अपहरण कर की लूटपाट, वकील की जानकार महिला व उसके बच्चों को भी पीटा

Sun, 07 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
वकील का अपहरण कर की लूटपाट, वकील की जानकार महिला व उसके बच्चों को भी पीटा
वकील का अपहरण कर की लूटपाट
विज्ञापन

पानीपत। पीड़ित वकील ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वो 3 अप्रैल को करनाल कोर्ट काम खत्म कर स्कूटी से पानीपत गांव नूरवाला स्थित प्रेम सिंह तोमर के ऑफिस पहुंचा। जब वो वहां पहुंचा तो वहां पहले से बलजीत सिंह, सुभाष गोस्वामी, ईस्म निवासी गांव कोहंड घरौंडा मौजूद थे। ऑफिस के अंदर घुसते ही उक्त आरोपियों ने वकील के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उक्त आरोपियों ने वकील के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वकील के हाथ से उसका मोबाइल फोन, स्कूटी की चाबी, चश्मा सहित अन्य चीजें आरोपियों ने छीन ली। ऑफिस से बाहर की ओर घसीटते हुए आरोपियों ने वकील को अपनी गाड़ी में डाल लिया और उसे बोले की अगर तू पैसे नहीं देगा, तो हम जान से मार देंगे। वकील का वहां से अपहरण कर आरोपी मारपीट करते हुए उसे कोहंड निवासी वकील की जानकार महिला के घर ले गए। जहां उक्त आरोपियों ने महिला से भी रुपये की मांग करते हुए उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच महिला का बेटा बीच-बचाव में आया, तो आरोपियों ने उसको भी पीटना शुरू कर दिया। महिला की बेटी को आरोपियों ने दांत से काट दिया। महिला की बेटी ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी फरार होते हुए वकील का सारा सामान व महिला और वकील को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वकील ने बताया कि उसने 4 साल पहले आरोपी बलजीत सिंह से कुछ रूपये उधार लिए थे। जोकि वकील ने चुका दिए। उस दौरान आरोपी ने वकील से कोरे कागज पर साइन करवा लिए थे। जिसका आरोपी दुरूप्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed