{"_id":"5ca25e4dbdec221473374d11","slug":"101554144845-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते की छठी कार्यक्रम के दौरान तंदूर चचेरे भाई के घर के सामने लगाया, रंजिशन चचेरे भाई ने अपने दो सगे भाइयों व बेटों संग मिलकर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते की छठी कार्यक्रम के दौरान तंदूर चचेरे भाई के घर के सामने लगाया, रंजिशन चचेरे भाई ने अपने दो सगे भाइयों व बेटों संग मिलकर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव गढ़सरनाई में पोते की छठी कार्यक्रम के दौरान तंदूर चचेरे भाई के घर के सामने लगा दिया लेकिन दोनों भाइयों के बीच काफी पुराना पारिवारिक झगड़ा होने के कारण, रंजिशन चचेरे भाई ने अपने दो सगे भाइयों व बेटों के साथ मिलकर तंदूर लगाने का बहाना बना कर उन पर हमला कर दिया। उक्त आरोपियों ने बेल्ट, डंडो सहित अन्य हथियारों से हमला किया। जिस दौरान परिवार के 7 लोग घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें रविवार को भर्ती कर लिया गया। सोमवार देर शाम सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
सेेक्टर 13/17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को पोते की छठी कार्यक्रम के पर उन्होंने घर पर डीनर पार्टी का आयोजन किया हुआ था। कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए तंदूर को उसके चचेरे भाई रोहतास के घर के बाहर लगवाया हुआ था। रोहतास से काफी पुराना पारिवारिक विवाद था, जिस कारण रोहतास ने रंजिशन उन पर हमला किया। वारदात को अंजाम देने वाले रोहताश पुत्र मुनिया, मोहन, सोहन, अनु, ईश्वर पुत्र मुनिया सहित बादल पुत्र ईश्वर, रिंकू पुत्र ईश्वर, शोभा पत्नी ईश्वर, अकिंत पुत्र पवन, शताबा पुत्र मुनिया, सोमबीर पुत्र शताबा व सोनू पुत्र प्रकाश ने कार्यक्रम में दखल डालते हुए परिवार के लोगों सहित मेहमानों के साथ मार-पीट की वारदात की। मारपीट में गणेश, शुभम, सचिन, बिल्लू, रविंद्र व जोगेंद्र व कुसुम को काफी गंभीर चोट आई। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।