फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6 दिन रद्द रहेंगी 64466 और 64463 पैसेंजर ट्रेनें

6 दिन रद्द रहेंगी 64466 और 64463 पैसेंजर ट्रेनें

Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
6 दिन रद्द रहेंगी 64466 और 64463 पैसेंजर ट्रेनें
छह दिन रद्द रहेंगी 64466 और 64463 पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन

पानीपत-दिल्ली और नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिल्ली यार्ड में पुल बंगश तथा मिठाई पुल पर मरम्मत संबंधित कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिये जाने के कारण रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इनमें रेलगाड़ी संख्या 64466 पानीपत-नई दिल्ली एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 15 से 20 सितंबर तक और रेलगाड़ी संख्या 64463 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 16 से 21 सितंबर तक रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को इस अवधि के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे जन संपर्क अधिकारी अजय माइकल के अनुसार दिल्ली यार्ड में पुल बंगश तथा मिठाई पुल पर मरम्मत संबंधित कार्य के चलते 3-3 घंटे के 06 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप दर्जनों रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

ये रेलगाड़ियां रहेंगी निरस्त
रेलगाड़ी संख्या 64466 पानीपत-नई दिल्ली एमईएमयू 15 से 20 सितंबर तक रद्द रहेगी ।
रेलगाड़ी संख्या 64463 नई दिल्ली- कुरूक्षेत्र एमईएमयू 16 से 21 सितंबर तक रद्द रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 51915/51916 दिल्ली-फर्रूखनगर-दिल्ली जं. पैसेंजर 17 एवं 19 सितंबर को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त/प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ियां
15 से 20 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 64113 खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू नई दिल्ली पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी तथा यह रेलगाड़ी नई दिल्ली तथा शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 15 से 20 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 64036 शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी तथा यह रेलगाड़ी नई दिल्ली तथा शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
15 सितंबर तथा 20 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 64019 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू नई दिल्ली पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी तथा यह रेलगाड़ी नई दिल्ली तथा शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार 16 सितंबर तथा 21 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू नई दिल्ली से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी तथा यह रेलगाड़ी नई दिल्ली तथा शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेलगाड़ियों को रोककर चलाना
रेलगाड़ी संख्या 19610 हरिद्वार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को 35 मिनट से लेकर 60 मिनट तक मार्ग में रोककर चलाया जायेगा।
रेलगाड़ी संख्या 19307 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को मार्ग में 60 मिनट रोककर चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed