{"_id":"594e8a054f1c1b295f8b459f","slug":"101498319365-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक मदनलाल ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक मदनलाल ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के रामनाथ कोविंद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री मीरा कुमार के बीच छिड़ी जंग छिड़ी हुई है। इस जंग में पानीपत के समालखा खंड के गांव खोजकीपुर निवासी पूर्व सैनिक ने भी शामिल होने का एलान कर दिया है। पूर्व सैनिक मदन लाल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को नामांकन करने का दावा किया है। साथ ही सांसदों से समर्थन मांगा है। उसने कहा कि सांसदों का समर्थन मिलने पर पहली प्रक्रिया पूरी कर सकेगा।
पूर्व सैनिक मदनलाल शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके हैं। इसके लिए सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि सांसद राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनका समर्थन करें तो वे आवेदन करने सकेेंगे। कहा कि राष्ट्रपति देश की तीनों सेनाओं का प्रमुख होते हैं और अगर एक सैनिक इस संवैधानिक पद पर पहुंचता है तो यह देश के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने दावा किया कि वे इस पद पर बैठ जाते हैं तो देश को झुकाने वाला कोई नहीं होगा।