फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डाई उद्यमी उद्योग मंत्री से मिले, मंत्री बोले-मैं सीएम से मिलकर इनहांसमेंट के नोटिसों का सकारात्मक हल निकालेंगे

डाई उद्यमी उद्योग मंत्री से मिले, मंत्री बोले-मैं सीएम से मिलकर इनहांसमेंट के नोटिसों का सकारात्मक हल निकालेंगे

Wed, 07 Jun 2017 08:51 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
डाई उद्यमी उद्योग मंत्री से मिले, मंत्री बोले-मैं सीएम से मिलकर इनहांसमेंट के नोटिसों का सकारात्मक हल निकालेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। डाई उद्यमी इनहांसमेंट के नोटिसों को वापस लेने की मांग को लेकर उद्योग मंत्री विपुल गोयल से चंडीगढ़ में मिले। सभी ने उन्हें नोटिसों के बारे में उन्हें बताया। उनके साथ शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी भी थे। उद्यमियों की बात सुनने के बाद उद्योग मंत्री ने सीएम और हुडा के सामने उनकी समस्याओं को रखने का भरोसा दिया। कहा कि ‘मैं आपकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा और इनहांसमेंट के नोटिसों का पॉजीटिव हल निकलवाऊंगा। डायर्स एसोसिएशन ने इनहांसमेंट के नोटिस वापस लेने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
पानीपत डायर्स एसोसिएशन शहरी विधायक के पति सुरेंद्र रेवड़ी की अगुवाई में बुधवार को चंडीगढ़ में उद्योग मंत्री विपुल गोयल से मिले। उद्यमियों ने उन्हें हुडा के इनहांसमेंट नोटिसों के बारे में बताया। कहा कि हुडा द्वारा सेक्टर-29 पार्ट-टू 2000 में काटा गया था। उस वक्त सरकार ने जमीन के तय रेट उद्यमियों से ले लिए थे। उन्होंने पजेशन भी ले लिया था। यह सेक्टर अब पूरी तरह से आबाद हो गया है। हुडा ने पिछले दिनों कई सौ करोड़ रुपये के इनहांसमेंट नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही राशि पर ब्याज भी लगा दिया है। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस पर उन्होंने पांच जून को पानीपत बंद करने का एलान कर दिया। चार जून को अधिकारियों ने इनहांसमेंट के नोटिसों को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया तो उन्होंने पानीपत बंद को वापस ले लिया।
विज्ञापन

किसानों के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए
हुडा ने किसानों को बढ़ाकर दी गई मुआवजा राशि के नाम पर इनहांसमेंट लगाया था। इससे उद्यमी परेशान थे। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने उद्यमियों को बताया कि किसानों को दिए जाने वाले फंड के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। संबंधित किसानों को मुआवजा जल्द ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में 42 करोड़ के होंगे विकास कार्य
डायर्स एसोसिएशन ने उद्योग मंत्री के सामने हुडा सेक्टर-29 पार्ट-टू की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि सेक्टर की सड़क टूटी हैं और सीवर लाइन खत्म है। बारिश के बाद यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उद्यमियों को भी काम बंद करना पड़ता है। उद्योग मंत्री ने बताया कि हुडा सेक्टर-29 पार्ट-टू के लिए 42 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इसमें रोड, सीवर, नाला और नहरी पानी लाने का प्रबंध किया जाएगा। यह काम जल्द शुरू होगा।

पानीपत में मनाया जाएगा समाधान दिवस
डायर्स एसोसिएशन की मांग पर उद्योग मंत्री ने उद्यमियों की सब समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत में जल्द ही समाधान दिवस मनाया जाएगा। यहां पर उद्योग से संबंधित समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed