फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 crore tenders went in loss again

फिर से घाटे में गए 10 करोड़ के टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
10 crore tenders went in loss again
15 नवंबर 2021 को पेज नंबर एक पर प्रकाशित समाचार। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम में एक बार फिर से विकास कार्यों के टेंडर लेने के लिए एजेंसी और ठेकेदारों के बीच मुकाबला तगड़ा हो गया है। इसके चलते फिर से निगम ने 10 करोड़ रुपये के 30 टेंडर खोले, जिनमें से ज्यादातर टेंडर 30 प्रतिशत तक घाटे में गए। घाटे में लेने के बाद अब इन कामों को पूरा करना ठेकेदारों के लिए मुसीबत और अधिकारियों के लिए चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन

इस पर निगम ने टेंडर लेने वाले ठेकेदारों को बैंक गारंटी देने के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर ठेकेदारों ने बैंक गारंटी जमा नहीं करवाई तो उनके टेंडर की ईएमडी को जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद फिर से टेंडर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से लगातार घाटे में जा रहे इन टेंडरों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें अक्तूबर और नवंबर 2021 में निगम को करीब 24.38 करोड़ रुपये के 52 टेंडर रद करने पड़े थे। वहीं, निगम ने इन टेंडरों की करीब 25 लाख रुपये ईएमडी को भी जब्त कर लिया था। इसके बाद निगम ने घाटे में टेंडर लेने वाले ठेकेदारों से बैंक गारंटी की डिमांड रखनी शुरू कर दी थी। अब एक बार फिर से वही प्रक्रिया दोहराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होती है बैंक गारंटी
निगम अधिकारियों ने बताया कि किसी भी विकास कार्य को लेने के लिए किसी भी एजेंसी या ठेकेदार को दस प्रतिशत घाटे तक की छूट दी जाती है। इसके ऊपर जितने प्रतिशत का घाटा होगा उतने प्रतिशत की एजेंसी को निगम में बैंक गारंटी जमा करवानी होगी। मान लीजिए एक टेंडर एक करोड़ रुपये की लागत है और 25 प्रतिशत घाटे में गया। अब इसकी दस प्रतिशत छूट को छोड़कर 15 प्रतिशत की एजेंसी को बैंक गारंटी निगम को जमा करवानी होगी, जो कि करीब 15 लाख रुपये बनती है।
...इसलिए जमा कराते हैं
अगर ठेकेदार संबंधित काम को पूरा नहीं करवा पाए तो निगम उसे बैंक गारंटी से पूरा करवा सके। वहीं, अगर ठेकेेदार संबंधित काम का वर्क ऑर्डर ही नहीं लेता या काम नहीं करता या बैंक गारंटी जमा नहीं करवाता तो उसके टेंडर की ईएमडी को जब्त कर टेंडर रद कर दिया जाता है।
ये हो चुके हैं टेंडर रद
अक्तूबर 2021 में 17 से 44 प्रतिशत तक के घाटे में गए 20.17 करोड़ के टेंडर रद हुए थे। निगम ने इनकी 17 लाख रुपये की ईएमडी को जब्त किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में 4.21 करोड़ के आठ टेंडर रद किए गए। निगम ने इनकी आठ लाख रुपये की ईएमडी को जब्त किया था। दोनों मुद्दे ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से अपने अंक में प्रकाशित किए, जिस पर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी थी।

बोले अधिकारी
निगम के कनिष्ठ अभियंता अजय छौक्कर ने बताया कि पहले भी निगम ने ज्यादा घाटे में गए टेंडरों की ईएमडी को जब्म कर टेंडर को रद किया था। अब फिर से कई टेंडर 30 प्रतिशत तक घाटे में जा रहे हैं। इसे लेकर ठेकेदारों को बैंक गारंटी का नोटिस भेजा जा रहा है।

31 अक्तूबर 2021 को पेज नंबर एक पर प्रकाशित समाचार।

31 अक्तूबर 2021 को पेज नंबर एक पर प्रकाशित समाचार।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed