फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 colonies and villages will get relief from power cuts

Panipat News: बिजली कटों से 10 कॉलोनियों व गांवों को मिलेगा छुटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
10 colonies and villages will get relief from power cuts

विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच महराना गांव की पंचायती जमीन पर 33 केवी का पॉवर सब स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे करीब 10 कालोनियों व गांवों के लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी। इसके साथ ओवरलोड के चलते बिजली के होने वाले ब्रेक डाउन से भी छुटकारा मिल सकेगा।
बिजली निगम कई साल से महराना में 33 केवी का सब स्टेशन लगाने को लेकर जगह की तलाश की जा रही थी। ग्राम पंचायत पंचायत ने इसको लेकर अब जमीन दी है। बिजली निगम ने इसके साथ पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। बिजली निगम इस बार गर्मी के सीजन के बाद इसको शुरू करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
महराना की जमीन पर दोनों नहरों के बीच सब स्टेशन गोहाना रोड पर पुराना शुगर मिल की दीवार से लेकर उसी तरफ न्यू मुखीजा काॅलोनी, गणेश काॅलोनी, बिंझौल मोड के पास कई काॅलोनियों में बिजली की सप्लाई जाएगी। इसके साथ महराना गांव, सिवाह व नांगल खेड़ी के खेतों और डाहर गांव के कुछ क्षेत्र और फैक्टि्रयों में सप्लाई दी जाएगी। इन गांवों व काॅलोनियों के लोगों को ओवरलोड के चलते लगने बिजली कटों से छुटकारा मिलेगा। इसके बनने से 33 केवी डाहर गांव के सब स्टेशन को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच महराना गांव की पंचायती जमीन पर 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। यह अक्तूबर या नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनने से अनेक गांवों व काॅलोनियों के लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed