{"_id":"6b05f248f59089ec26003590","slug":"10-circles-lag-behind-in-submitting-risk-management-reports-panipat-news-c-244-1-sknl1016-168150-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में 10 सर्कल फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में 10 सर्कल फिसड्डी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) में जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में अधिकारियों की देरी सामने आई है। निगम के 10 ऑपरेशन सर्कलों ने अब तक अपने क्षेत्र में मौजूद प्रमुख जोखिमों और उनकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट ऑडिट कार्यालय को नहीं भेजी है।
कई बार रिमाइंडर जारी करने के बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर चीफ ऑडिटर कार्यालय ने संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को दोबारा पत्र जारी कर जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भेजने के निर्देश दिए हैं।
चीफ ऑडिटर कार्यालय ने 24 सितंबर को सभी ऑपरेशन सर्कलों से उनके क्षेत्र में मौजूद दो से तीन प्रमुख जोखिमों की पहचान करने और उनसे निपटने के लिए किए गए प्रयासों का ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन
इसके बाद 7 और 19 अक्तूबर को भी रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन अंबाला, पानीपत, कैथल, झज्जर, पंचकूला, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और रोहतक सर्कलों से रिपोर्ट नहीं मिली। अब संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक से पहले रिपोर्ट तैयार करने की चुनौती
बिजली निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी बैठक से पहले जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट तैयार की जानी है। इसके लिए सभी सर्कलों से जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट में जोखिम के प्रमुख कारणों, उनकी पहचान और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा शामिल किया जाएगा। सभी सर्कलों की रिपोर्ट मिलने के बाद जोखिम प्रबंधन की स्थिति का आकलन कर बोर्ड के समक्ष तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे। ऐसे में बैठक से पहले रिपोर्ट तैयार करना ऑडिट कार्यालय के लिए चुनौती बना हुआ है।
जोखिम प्रबंधन के तहत सभी ऑपरेशन सर्कलों से उनके क्षेत्र के प्रमुख जोखिमों और उनकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सभी तथ्यों का आकलन किया जाएगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक से पहले रिपोर्ट तैयार करना जरूरी है। बिजली निगम जोखिम प्रबंधन रिपोर्ट बना रहा है। इसके बाद देरी होने के मामले की जांच कराएगा। इसमें किसी कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिविजन, पानीपत।