फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 CCTV cameras and vehicle speed limit boards will be installed in the city

Panipat News: शहर में लगेंगे 10 सीसीटीवी कैमरे और वाहन स्पीड लिमिट बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
10 CCTV cameras and vehicle speed limit boards will be installed in the city
पानीपत। शहर की सड़कों पर सफर सुरक्षित होगा। शहर की सड़कों पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ अवैध कट बंद कर वाहनों पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाएंगे। यहां इसके साथ 15 साल पुराने डीजल के वाहनों को स्क्रैप सेंटर में भेजा जाएगा। इसके साथ यातायात पुलिस के 150 कर्मियों को सर्दी को देखते हुए गर्म जैकेट और रिचार्ज होने वाली टॉर्च दी जाएगी। धुंध से पहले हर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षा स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में इन सबका फैसला लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सर्दी के मौसम में यातायात संचालकों को फंड से अच्छी क्वालिटी की 150 गर्म जैकेट दी जाएंगी। इन पर रिफ्लेक्टर टेप लगी होगी व एक आधुनिक टॉर्च भी उपलब्ध कराई जाएगी।पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र ने बताया कि कई स्थानों पर कार क्रय व विक्रय करने वालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। उनके चालान आरटीए करना सुनिश्चित करें। इसको लेकर अधिकारियों को एक रणनीति के तहत कार्य करने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध वाहनों की संख्या पर भी लगाम कसी जाएगी। इसके साथ लावारिस वाहनों पर कार्रवाई होगी। आूटो पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएं। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, डीएसपी सतीश वत्स, आरटीओ नीरज जिंदल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ हरविंदर शर्मा व एसडीओ सिंचाई विभाग राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
सड़कों की होगी मरम्मत और भरे जाएंगे गड्ढे
उपायुक्त ने बताया कि टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ गड्ढे भरे जाएंगे। 15 वर्ष पूरा कर चुके डीजल के वाहनों को इंपाउंड न कर उन्हें स्क्रैप सेंटर भेजा जाएगा। अधिकारियों को इसको गंभीरता से लेना होगा। ड्राइवरों के नशे के टेस्ट होंगे। इसके साथ एंबुलेंस को जीपीएस की सुविधा प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों पर सफेद पट्टी के अलावा अन्य सरकारी व संस्थानों की भवनों के सिंबल भी रोड पर लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पार्किंग में लगाई जाएगी रिफ्लेक्टर टेप
उपायुक्त ने बताया कि सर्दी के मौसम में सड़क दुर्घटना होने का खतरा रहता है। बॉडी कैमरे भी खरीदना अधिकारी सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कम से कम 10 कैमरे खरीदने के अलावा रिकवरी वैन और चालान के लिए बोस मशीन खरीदने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सभी पेड पार्किंग संचालकों को निर्देश दिए कि वे रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करें व इसमें प्रशासन का सहयोग करें। हर मार्ग पर स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें ताकि सर्दी के मौसम में दुर्घटना होने से बचाया जा सकें। उन्होंने हाईवे पर 10 कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में संभावित दुर्घटना स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, लाइटों की व्यवस्था करने, रेलिंग करने व रोड साफ करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ याताया सिग्नल की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed