फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.88 lakh looted by attacking the farm owner

फार्म मालिक पर हमला कर 1.88 लाख लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
1.88 lakh looted by attacking the farm owner
समालखा। दिल्ली पैरलल नहर के पास स्कूटी सवार फार्म मालिक पर हमला कर बदमाशों ने 1.88 लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार दो बदमाशों ने फार्म मालिक पर कांच की टूटी बोतल से हमला किया। एक अन्य बाइक सवार तीसरे बदमाश ने भी मारपीट कर कान से सोने की बाली खींच ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज कॉलोनी निवासी फार्म मालिक गुलशन ने बताया कि उसने वार्ड-10 समालखा के किवाना में एक फार्म किराए पर लिया है। मंगलवार को घर से 1.88 लाख रुपये नकद लेकर स्कूटी पर नहर वाले रास्ते से फार्म पर जा रहा था। यह पेमेंट फार्म के कर्मचारियों और किराये के एवज में थी। सुबह करीब 09:30 बजे नारायणा नहर पुल के पास बाइक सवार दो युवक आए और अपनी बाइक अड़ाकर स्कूटी रुकवा ली। मारपीट की और कांच की टूटी बोतल से हमला कर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। उनका तीसरा साथी अलग मोटरसाइकिल पर था। वह भी आया और कान से सोने की बाली छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed