{"_id":"6a933a07d0451dd2f80f040c","slug":"youth-urged-to-get-registered-to-vote-by-august-30-and-participate-in-sir-2-panchkula-news-c-87-1-pan1001-140609-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 30 अगस्त तक युवा बनवा लें वोट, एसआईआर-2 में भागीदारी की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 30 अगस्त तक युवा बनवा लें वोट, एसआईआर-2 में भागीदारी की अपील
विज्ञापन
डीसी बोले- जागरूकता से तैयार होगी त्रुटिरहित मतदाता सूची, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने जिले के पात्र युवा मतदाताओं से 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2 में लोगों की जागरूकता और भागीदारी से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी। पात्र युवा फॉर्म भरकर मतदाता पहचान पत्र बनवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें।
उन्होंने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन विभाग एसआईआर के संबंध में किसी से ओटीपी या लिंक साझा करने को नहीं कहता। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) स्वयं मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी लेंगे। उन्होंने लोगों से अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा न करने की अपील की।