{"_id":"6ad5328a9156b84c7f0052ab","slug":"youth-spread-the-message-of-cleanliness-and-freedom-from-substance-abuse-through-a-selfless-service-nishkam-seva-campaign-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142803-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निष्काम सेवा अभियान में युवाओं ने दिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निष्काम सेवा अभियान में युवाओं ने दिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। गांव कोट स्थित नंदी गो सेवा सदन में रविवार को डॉ. संजीव दिलावरी, नेचुरोपैथी एवं जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान योग समिति के मार्गदर्शन में निष्काम सेवा अभियान चलाया गया। सुबह छह से दस बजे तक चले अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही पेड़-पौधों के संरक्षण और बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने के प्रयास किए गए। पर्यावरण की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
अभियान में युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ भी ली। डॉ. संजीव दिलावरी ने कहा कि गो सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। अभियान के समापन पर सभी सदस्यों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समाज सेवा का संकल्प दोहराया।