फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   youth should follow the path shown by Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलें युवा

Thu, 13 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
youth should follow the path shown by Swami Vivekananda
पंचकूला। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रचारित किया। उक्त शब्द सेक्टर-14 स्थित हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस विचार संगोष्ठी को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने डॉ. एमएम जुनेजा द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारत की युवा पीढ़ी कैसी हो’ और अकादमी के प्रकाशन ‘स्वामी विवेकानंद का आहन’ का विमोचन भी किया। इससे पहले अकादमी भवन में उर्दू अकादमी की कला दीर्घा का अवलोकन भी किया। गुप्ता ने कहा कि हम युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे की तरफ जाने से रोक सकते हैं। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ लोगों को भी इस दिशा में आगे आना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष केके शारदा ने भी डॉ. एमएम जुनेजा की पुस्तक को भारत की युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री योगेंद्र शर्मा, चंडी मंडलाध्यक्ष संदीप यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन

युवाओं को भटकाने का हो रहा प्रयास
संगोष्ठी में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् पूर्व आईएएस विवेक अत्रे और हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत युवाओं का देश है और यहां के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डॉक्टरों और खिलाड़ियों ने न केवल देश में बल्कि विश्व में ख्याति अर्जित की है। यह चिंता का विषय है कि आज कुछ असामाजिक ताकतों द्वारा युवाओं को लक्ष्य से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकने के लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed