फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth seriously injured in collision with unknown vehicle

Panchkula News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Fri, 04 Oct 2024 05:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Youth seriously injured in collision with unknown vehicle
पंचकूला। गांव रिहौड़ के समीप एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। चंडीमंदिर पुलिस घायल के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रायपुररानी निवासी संजीव कुमार नागरा ने शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई विक्रम नागरा जलौली टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लगाने का काम करता है। 25 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर डयूटी पर निकला था। शाम को वह घर नहीं लौटा तो उसके परिवार ने सोचा कि वह किसी अन्य काम में व्यस्त होगा। शाम करीब 7 बजे एक राहगीर ने विक्रम के मोबाइल से उसकी मां को फोन कर बताया कि विक्रम को गांव रिहौड़ के पास मेन हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में एम्बुलेंस के जरिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। संजीव और उनकी मां दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 26 सितंबर को वे विक्रम को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। विक्रम की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे अब तक होश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed