फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth Recovers Lost Mobile Phone Thanks to Traffic Police's Honesty

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी से युवक को मिला खोया मोबाइल

Fri, 22 May 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth Recovers Lost Mobile Phone Thanks to Traffic Police's Honesty
चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास मिला था फोन, सुरजपुर ट्रैफिक थाना पुलिस ने सुरक्षित लौटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ड्यूटी के दौरान मिला खोया मोबाइल उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में मिले मोबाइल को पुलिस ने जांच के बाद कालका निवासी युवक को सौंप दिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड राकेश को ड्यूटी के दौरान चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास एक मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसकी जांच की और मालिक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। उपलब्ध जानकारी के आधार पर मोबाइल धारक की पहचान कालका निवासी युवक के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवक से संपर्क कर उसे सुरजपुर ट्रैफिक थाना बुलाया। थाना में सिपाही पवन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके असली मालिक को सौंप दिया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर युवक ने ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड राकेश और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजपुर ट्रैफिक थाना के एसएचओ अभिषेक ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा और सहायता करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही सभी कर्मियों को जनता का विश्वास बनाए रखते हुए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed