फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth protest against HPSC's 35% policy, raising questions about many vacant posts

Panchkula News: एचपीएससी की 35% नीति के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, कई पद खाली होने पर उठे सवाल

Tue, 20 Jan 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth protest against HPSC's 35% policy, raising questions about many vacant posts
एपीएससी की 35% नीति के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, सरकारी पदों में भारी रिक्तता पर उठे सवाल
विज्ञापन

युवाओं ने न्यूनतम अंक नीति हटाने और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5, यवनिका पार्क में प्रदेशभर से आए युवाओं ने 19 दिसंबर से हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की 35% न्यूनतम अंक नीति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। धरने में करीब 15 युवा शामिल हैं, जो हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हैं। युवाओं का कहना है कि यह नीति योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्यायपूर्ण है और इसके कारण हजारों सरकारी पद खाली रह गए हैं।
अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षाओं में आवेदन वही उम्मीदवार कर पाते हैं, जो पहले से सभी शैक्षणिक और पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। इसके बावजूद 35% न्यूनतम अंक की शर्त के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार फेल हो रहे हैं। कई विषयों में आधे से भी कम उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ पाए। उदाहरण के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश के 613 पदों में से केवल 151 उम्मीदवार पास हुए, जबकि 462 पद रिक्त रह गए। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 410 पदों में केवल 100 उम्मीदवार सफल हुए और 310 पद खाली रह गए।
विज्ञापन


युवाओं ने मांग की है कि सब्जेक्टिव और एसकेटी परीक्षाओं में 35% की बाध्यता को तुरंत हटाया जाए, हर भर्ती में पदों के कम से कम दोगुने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed