{"_id":"6a8caf9a74376044d600502c","slug":"youth-from-dhamoliyan-divert-the-course-of-a-stormwater-drain-relief-expected-from-road-waterlogging-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140377-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धमोलियां के युवाओं ने बदला बरसाती नाले का रुख, सड़क पर जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धमोलियां के युवाओं ने बदला बरसाती नाले का रुख, सड़क पर जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
कंडियाला पंचायत के सरपंच करण सिंह के आह्वान पर ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
कीचड़ और पत्थरों की समस्या कम होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कंडियाला पंचायत के सरपंच करण सिंह के आह्वान पर धमोलियां गांव के युवाओं ने बरसाती नाले के पानी के बहाव का रुख बदलने की पहल की। नाले का पानी सड़क की ओर आने से पिछले दिनों कई बार जलभराव हो गया था, जिससे सड़क पर कीचड़ और पत्थर जमा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए गांव के युवाओं ने मौके पर पहुंचकर पानी का बहाव दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या कम होगी।
इस अवसर पर सरपंच करण सिंह, राजकुमार पप्पू, सोनू, रोहित कुमार, कुलदीप कुमार, शम्मी, विक्की, राजकुमार, सुमित, हर्षप्रीत शैंकी, दीपू, यश, अंकुल, नैतिक और अजय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।