फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth Congress came forward to fight against Corona

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए आगे आई यूथ कांग्रेस

Thu, 26 Mar 2020 06:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress came forward to fight against Corona
हरियाणा सरकार की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यूथ कांग्रेस आगे आई है। यूकां कार्यकर्ताओं ने जनता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निर्देश पर यूथ कांग्रेस ने मदद की पेशकश की है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि सरकार जहां चाहे जरूरत के मुताबिक हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा सकती है। उन्हें बीमारी से लड़ाई में कहीं भी वालंटियर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा लोगों को लगातार कोरोना के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह कई जरूरी मुद्दों की तरफ सरकार का ध्यान भी दिला रहे हैं और उसके समाधान के लिए सुझाव भी दे रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में देश के कॉरपोरेट जगत से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की थी।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि यूथ कांग्रेस युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। इसका इस्तेमाल सरकार लोगों को जागरूक करने, लॉकडाउन के दौरान घरों में जरूरी सामान पहुंचाने, अस्पतालों में व्यवस्था बनाने और सरकारी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर सकती है। कुछ दिनों में फसलों की खरीद का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसलिए सरकार किसानों की मदद और मंडियों में व्यवस्था के लिए भी युवाओं की ड्यूटी लगा सकती है। दीपेंद्र हुड्डा से प्रेरणा लेकर कांग्रेस की यूथ इकाई भी महामारी के इस दौर में राजनीति से ऊपर उठकर सरकार और समाज की मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed