फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth allegedly injured on bus hangs himself; dies during treatment.

Panchkula News: बस में कथित आहत युवक ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Youth allegedly injured on bus hangs himself; dies during treatment.
सहकर्मियों के सामने बेइज्जती से था परेशान, पत्नी की शिकायत पर बस चालक पर मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर की रतपुर कॉलोनी निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कंपनी की बस में कथित मारपीट और सार्वजनिक बेइज्जती से आहत होकर युवक ने फंदा लगा लिया था। पिंजौर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर बस चालक रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 37 वर्षीय कुशल कुमार के रूप में हुई है। वह माईक्रो सीमलैस कंपनी टिपरा बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था। उसकी रात्रि ड्यूटी थी और ड्यूटी के लिये कंपनी द्वारा एक बस कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए लगाई हुई थी। कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार 25 जून की रात ड्यूटी के दौरान कंपनी की बस के चालक रोहित निवासी रामपुर जंगी के साथ उसका विवाद हुआ। आरोप है कि चालक ने उसकी पिटाई की। रात करीब 10:30 बजे कंपनी की एंबुलेंस उसे घायल हालत में घर छोड़ गई। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ईएसआई अस्पताल बद्दी से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन


सहकर्मियों के सामने बेइज्जती से था परेशान
मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि घर लौटने के बाद कुशल बार-बार कह रहा था कि बस में सभी कर्मचारियों के सामने उसके साथ मारपीट हुई, जिससे वह बेहद आहत था। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानसिक तनाव में बना रहा। अगले दिन वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दरवाजा बंद मिलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था। उसे तुरंत नीचे उतारकर निजी अस्पताल पिंजौर ले जाया गया। बाद में उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल और फिर जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां 27 जून की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed