फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Your turn will come, be patient, just learn to write, you will follow your destiny...people appreciated it

Panchkula News: बारी तेरी आएगी, मन तू धर ले धीर, केवल लिखना सीख ले, तू अपनी तकदीर... को लोगों ने सराहा

Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Your turn will come, be patient, just learn to write, you will follow your destiny...people appreciated it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संस्कार भारती ने श्री रामोत्सव कवि सम्मेलन आयोजित किया। भारत माता पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में श्री रामोत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रयात बहारा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने शिरकत की।
कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवियों ने कविता पाठ किया। इस दौरान राजेश अग्रवाल, गौरव चौहान, अजय अंजाम, डॉ. रुचि चतुर्वेदी व यश कंसल ने श्री रामोत्सव पर आधारित कविता पाठ कर सबका दिल जीत लिया। राजेश अग्रवाल ने अपनी कविताओं में ‘बारी तेरी आएगी, मन तू धर ले धीर, केवल लिखना सीख ले, तू अपनी तकदीर'; यश कंसल ने 'पिछली पीढ़ी ने बोला था राम हैं, अगली पीढ़ी से तुम कहना राम हैं, डा. रुचि चतुर्वेदी ने 'लाल महावर लगे मेरे इन पांच की चिंता मत करना, सीमा पर जागे रहना तुम गांव की चिंता मत करना', गौरव चौहान ने 'अमन और एकता के गीत सुबह-शाम बोलेंगे, किसी मजहब को हरगिज हम नहीं बदनाम बोलेंगे' ; अजय अंजाम ने ''हमारे कंठ से रण का अटल संग्राम बोलेगा, जो बन कर हो गया तैयार अब वह धाम बोलेगा पर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान ब्रह्मऋषि कॉलेज ऑफ एजुकेशन की अध्यक्षा स्वामी अमृता दीदी, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव रंजीता मेहता, पंचकूला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा और उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन







कार्यक्रम से पूर्व श्रीपार्थो की लिखी सनातन धर्म किताब का विमोचन किया गया। इसमें लेखक ने सनातन धर्म के बारे में विवरण दिया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती पंजाब प्रांत की अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पंजाबी लोक गायिका सुखमिंदर कौर बराड़ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed