फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youngsters dying of drugs, police collecting bribe

नशे से मर रहे नौजवान, पुलिस वसूल रही हफ्ता

Sat, 02 Oct 2021 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Youngsters dying of drugs, police collecting bribe
गढ़शंकर (होशियारपुर)। शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने के बाद दो वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। जिन्होंने नशे के कारोबार और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो में मृतक युवक नशे की डोज लेता नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरे वीडियो में थाना गढ़शंकर का एक पुलिस मुलाजिम एक महिला से हफ्ता वसूली करता दिख रहा है। चर्चा है कि महिला नशे के कारोबार से जुड़ी है।
विज्ञापन

थाना गढ़शंकर से महज दो किलोमीटर दूर गांव बस्ती सैंसियां के करीब 70 फीसदी परिवार नशे के धंधे से जुड़े बताये जाते हैं। इनमें से अधिकांश पर कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद ये लोग धड़ल्ले से नशे का करोबार चला रहे हैं। पिछले छह महीनों के दौरान इस इलाके से पुलिस 6 से ज्यादा युवकों के शव बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

जिनकी मौत नशे के ओवरडोज के चलते हुई। नशे के कारोबार के लिए बदनाम हो चुके गांव बस्ती सैसियां में जिला होशियारपुर के ही नहीं बल्कि साथ लगते जिलों नवांशहर, रोपड़, जालंधर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना से नशा लेने के लिए युवक युवतियां आते हैं। पुलिस अधिकारी गांव के बाहर नाकेबंदी पक्के तौर पर करने या बड़े स्तर पर गश्त करने की बात तो कहती है लेकिन, जमीनी स्तर पर कुछ होता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती सैसियां में गढ़शंकर थाने में तैनात एक पुलिस मुलाजिम का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गली में जाता है, चारों और देखता है कि कोई देख तो नहीं रहा फिर एक घर के गेट पर जाता है और महिला से पैसे लेकर जेब डालता है। जिससे साफ है कि पुलिस की मिलीभगत से नशे का धंधा चल रहा है। हालांकि वीडियो की सच्चाई जांच का विषय है।
बस्ती सैंसियां के आसपास से पिछले छह माह के दौरान करीब आधा दर्जन युवाओं के शव पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस हर बार 174 की कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लेती है और मामला दबा दिया जाता है। शुक्रवार को मिले शव को लेकर भी यही कार्रवाई की गई।
लेकिन, शव के साथ सिरिंज पड़ी थी। बाद में एक सीसीटीवी फुटेज में मृतक युवक सिरिंज से कोई पदार्थ लेता नजर आ रहा है। इतने शव बरामद होने को लेकर पुलिस का नपातुला बयान सामने आता है कि परिवार वालों को किसी पर कोई शक नहीं है।
गांव में काफी संख्यां में परिवार चिट्टे का काम करते हैं। इस संबंध में सबूतों सहित आला अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, यह धंधा ज्यों का त्यों जारी है। कुछ लोगों को पुलिस पकड़ती है और वह जमानत पर छूट कर फिर यही काम करने लगते हैं। युवक युवतियां रोजाना चिट्टा खरीदने काफी संख्या में आते है। गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। - जतिंदर ज्योति, सरपंच, गांव बस्ती सैंसियां
बस्ती सैंसियां में नशे का धंधा करने वालों पर लगातार मामले दर्ज किए जाते हैं। लेकिन, उनके पास से अंदाजन एक बिट या दो बिट नशीला पदार्थ ही बरामद होता है। जमानत पर आने के बाद दोबारा यह काम करने लगते हैं।

हमने सप्लाई लाईन तोडऩे की कोशिश की जिसके तहत चक्क रौंता का निंदी व बस्ती सैसियां का हुस्न नाम का व्यक्ति नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। बस्ती सैंसियां में चल रहे धंधे को रोकने के प्रयास जारी है। गावों में जागरूकता कैंप लगाने की योजना है ताकि, नशे की मांग को रोका जा सके। - तुषार गुप्ता, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed