फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man lost Rs 10.50 lakh due to online earning

Panchkula News: ऑनलाइन कमाई के चक्कर में चपत, युवक ने गंवाए 10.50 लाख

Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young man lost Rs 10.50 lakh due to online earning
पंचकूला। एक निजी कंपनी के प्रोडक्शन सुपरवाइजर को ऑनलाइन पैसा कमाना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उसे 9.15 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर- 12 साइबर पुलिस थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-10 निवासी महेश कुमार हिमाचल के एक निजी कंपनी में बतौर प्रोडक्शन सुपरवाइजर कार्यरत हैं। 24 जुलाई को उनके मोबाइल फोन पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया, जिसमें एड रिव्यू करने पर पैसा कमाने का ऑफर था। शिकायतकर्ता ने उसमें रूचि दिखाई और शुरुआती के दो से तीन दिन शिकायतकर्ता ने उसे कुछ पैसे कमाए। धीरे-धीरे एड रिव्यू के लिए पैसे मिलते गए। कुछ समय बाद प्रीपेड एड रिव्यू का ऑफर आया, जिसमें आरोपी ने शिकायतकर्ता को पहले 2000 रुपये जमा करने को कहा और बाद में उसे 2800 रुपये ऑनलाइन पेमेंट मिले। इसके बाद शिकायतकर्ता को 5000 रुपये की पेमेंट जमा कराने के लिए कहा गया। धीरे-धीरे प्रीपेड सिस्टम इनकम के लिए आरोपी ने शिकायतकर्ता को बातों में फंसा कर एक-एक करते हुए बारी-बारी से 9.15 लाख रुपये जमा करवा लिया। 9.15 लाख रुपये जमा करने के बाद शिकायतकर्ता को साइबर ठगी का अंदाजा हुआ तो उसने पैसा वापस करने को कहा, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर 1.35 लाख रुपये की ठगी
वहीं दूसरे मामले में बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर 1.35 लाख रुपये की ठगी हुई है। रामगढ़ निवासी रमेश की शिकायत पर सेक्टर- 12 साइबर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रमेश पेशे से कारपेंटर है। 14 दिसंबर 2022 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से बिजली का कनेक्शन काटने का मैसेज आया और उस मैसेज में कनेक्शन से संबंधित बात करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था। इस पर शिकायतकर्ता ने उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल कर बात करने की कोशिश की तो उसने बिजली अकाउंट नंबर सहित पूरी डिटेल शिकायतकर्ता से पूछी और शिकायत रजिस्टर करवाने को कहा। इसके लिए 11 रुपये की ऑनलाइन फीस कटवाने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ता को एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। आरोपी के कहे मुताबिक शिकायतकर्ता ने एनी डेस्क मोबाइल में डाउनलोड कर लिया और उसके कहे मुताबिक उस एप को चलाना शुरू किया। साथ ही 11 रुपए ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए शिकायतकर्ता ने अपना एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर और पिन कोड भी आरोपी के साथ शेयर कर लिया। आरोपी ने दो ट्रांजेक्शन में शिकायतकर्ता के बैंक खाता से 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed