फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man commits suicide by jumping in front of train

Panchkula News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Mon, 16 Oct 2023 12:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by jumping in front of train
पंचकूला। ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे कालका-हावड़ा ट्रेन कालका से चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक युवक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के आगे कूद गया और अपनी जान दे दी। ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन से जीआरपी को सूचना दी गई। चंडीगढ़ जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। युवक की उम्र करीब 23 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed