फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young Congressmen took to the streets in the matter of inflation and espionage, demonstrated

महंगाई और जासूसी मामले में सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young Congressmen took to the streets in the matter of inflation and espionage, demonstrated
चंडीगढ़। बढ़ती महंगाई और पेगासस जासूसी प्रकरण को लेकर रविवार युवा कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। युवा कांग्रेसियों ने पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने देश में गिरती विकास दर के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की पूर्व घोषित सूचना के तहत रविवार को युवा कांग्रेसी नेता सन्नी मेहता के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। जहां उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। सन्नी मेहता ने कहा कि भाजपा सूट-बूट वालों की सरकार है, जो सिर्फ अंबानी और अडानी जैसे अमीरों की तिजोरी भर रही है। इसके लिए चाहे देश गरीब भी हो जाए तो भी वो भाजपा अपने मालिकों की चाटुकारिता नहीं छोड़ेगी। पेगासस जैसे साफ्टवेयर का इस्तेमाल भारतवासियों की सुरक्षा और निजता भंग करने के लिए सरकार कर रही है। भाजपा सरकार निजी फायदे के लिए देश की जनता की कुर्बानियां दे रही है।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत की टक्कर विश्व के विकसित देशों के साथ थी और एक आज हम जीडीपी के पॉजिटिव अंक को ही संभालने में लगे हुए हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है, आम आदमी का जीना मुश्किल है। प्रदर्शन करने में युवा कांग्रेस नेता जशन कंबोज, शुभ सेखों, हितराज चौधरी सहित अन्य युवा कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed