{"_id":"616742928a6b1573dd3fde7e","slug":"you-will-be-able-to-apply-for-242-flats-till-november-15-panchkula-news-pkl4299470175","type":"story","status":"publish","title_hn":"242 फ्लैट के लिए 15 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
242 फ्लैट के लिए 15 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा आवास बोर्ड ने पिंजौर, कालका में तीन मंजिला 242 फ्लैट के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर व बीपीएल परिवार अब 15 नवंबर तक फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड के मुख्य प्रशासक अंशज सिंह ने बताया कि ये फ्लैट पिंजौर, कालका के सेक्टर-3, 4, 4ए में मौजूद हैं। इनके लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन मांगे थे। इस तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दिया था। अब इसे एक महीना 15 नवंबर तक और बढ़ाया है। फ्लैट की अनुमानित कीमत 6.92 लाख रुपये है। आवेदन के समय अनुमानित कीमत की केवल दस प्रतिशत राशि ही जमा करवानी होगी। फ्लैट का कवर्ड एरिया 300 वर्ग फीट है। ड्रॉ निकलने के बाद व कब्जे के समय सफल आवेदकों को कुल कीमत की 15-15 प्रतिशत राशि जमा करानी पड़ेगी। बकाया 60 प्रतिशत राशि फ्लैट आवंटन के सौ दिन के भीतर या 156 समान किस्तों में ब्याज सहित देनी होगी।
अंशज सिंह कहा कि योजना के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर व बीपीएल परिवारों की सालाना आमदनी 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए। आवेदकों के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है। आवास बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।