फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   You will always be precious, the party rejected your resignation

Panchkula News: आप की रहेंगी अनमोल, पार्टी ने इस्तीफा नामंजूर किया

Sun, 20 Jul 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
You will always be precious, the party rejected your resignation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने खरड़ हलके से विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा ने रविवार को विधायक अनमोल गगन मान से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे विधायक से पारिवारिक माहौल में मिले और उन्हें मना लिया है। उन्होंने कहा-मैंने अनमोल से पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया। वो आम आदमी पार्टी के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी। अरोड़ा से मीटिंग के बाद अनमोल गगन मान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि वह पार्टी के फैसले का स्वीकार करती हैं और व अपना इस्तीफा वापस लेंगी। गौरतलब है कि शनिवार को अचानक पार्टी और पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति छोड़ने का फैसला लेकर पार्टी को बड़ा झटका दिया था।

कोट्स
संगठन पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा देखते हैं। पार्टी के अंदर कई बार नेता जज्बाती होकर कोई फैसला ले लेता है। अनमोल गगन मान कैबिनेट मंत्री भी रही हैं। नौजवानों को राजनीति में आना चाहिए और योगदान भी देना चाहिए। मैं उनको फैसला वापस लेने के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन

-भगवंत मान, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article