{"_id":"64c5780d3accf9a64002d9f9","slug":"you-gave-support-to-the-cleaning-workers-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-2746-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आप ने दिया सफाई कर्मचारियाें को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आप ने दिया सफाई कर्मचारियाें को समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी नगर परिषद कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। आप जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन कोरोना योद्धाओं के अधिकारों का हनन करने में लगे हुए हैं। उप्पल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
उन्होंने कहा कि वह हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की बात को उपायुक्त के समक्ष रखेंगे। फिर भी कोई सुनवाई न हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार सहित सफाईकर्मियों के प्रधान लाखन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।